राष्ट्रपति मुर्मू ने मद्रास उच्च न्यायालय में चार अतिरिक्त न्यायाधीशों की नियुक्ति

खबरे |

खबरे |

राष्ट्रपति मुर्मू ने मद्रास उच्च न्यायालय में चार अतिरिक्त न्यायाधीशों की नियुक्ति
Published : May 19, 2023, 6:31 pm IST
Updated : May 19, 2023, 6:31 pm IST
SHARE ARTICLE
President Murmu appoints four additional judges to the Madras High Court
President Murmu appoints four additional judges to the Madras High Court

ये नियुक्तियां उनके कार्यभार संभालने की तारीख से प्रभावी होंगी।’’

New Delhi: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को मद्रास उच्च न्यायालय में चार अतिरिक्त न्यायाधीशों की नियुक्ति की, जिनमें उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार जनरल पी. धनबल शामिल हैं।

सरकार द्वारा जारी एक अधिसूचना में कहा गया है, ‘‘राष्ट्रपति ने न्यायिक अधिकारियों - रामासामी शक्तिवेल, पी. धनबल, चिन्नासामी कुमारप्पन और कंडासामी राजशेखर को दो साल की अवधि के लिए मद्रास उच्च न्यायालय में अतिरिक्त न्यायाधीश नियुक्त किया है। ये नियुक्तियां उनके कार्यभार संभालने की तारीख से प्रभावी होंगी।’’

उच्च न्यायालयों के स्थायी न्यायाधीश बनने से पहले अतिरिक्त न्यायाधीश आमतौर पर दो साल की अवधि के लिए काम करते हैं। उच्चतम न्यायालय के कॉलेजियम ने 21 मार्च को मद्रास उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में नियुक्ति के लिए चार न्यायिक अधिकारियों के नामों की सिफारिश की थी।

ये नियुक्तियां, किरेन रीजीजू की जगह अर्जुन राम मेघवाल द्वारा कानून मंत्री के रूप में कार्यभार संभालने के एक दिन बाद हुई हैं। राष्ट्रपति ने बृहस्पतिवार को उच्चतम न्यायालय में दो न्यायाधीशों की नियुक्ति की थी।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM