'जेल भेजो या फांसी दो, राजमहल तुम्हारा छिन जाएगा...', जेल से मनीष सिसोदिया की एक और चिट्ठी, किस पर साधा निशाना?

खबरे |

खबरे |

'जेल भेजो या फांसी दो, राजमहल तुम्हारा छिन जाएगा...', जेल से मनीष सिसोदिया की एक और चिट्ठी, किस पर साधा निशाना?
Published : May 19, 2023, 12:52 pm IST
Updated : May 19, 2023, 12:58 pm IST
SHARE ARTICLE
फाइल फोटो
फाइल फोटो

इस पत्र में सिसोदिया ने कविता के माध्यम से केंद्र सरकार पर शब्दी हमला बोला है...

नई दिल्ली: दिल्ली आबकारी नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जेल में बंद दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने एक बार फिर जेल से देशवासियों को पत्र लिखा है. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस पत्र को अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है.  जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. पत्र के जरिए सिसोदिया ने कहा कि अगर हर गरीब के बच्चे को शिक्षा मिल जाए तो चौथे पास बादशाह का महल हिल जाएगा.

बता दें कि इस पत्र में सिसोदिया ने कविता के माध्यम से केंद्र सरकार पर शब्दी हमला बोला है. पत्र में उन्होंने लिखा- 

अगर, हर गरीब को मिली किताब तो, नफरत की ओधी कौन फैलाएगा. सबके हाथों को मिल गया काम, तो सड़कों पर तलवारें कौन लहराएगा.  अगर पढ़ गया, हर गरीब का बच्चा तो चौथी पास राजा का, राजमहल हिल जाएगा.

अगर हर किसी को मिल गई अच्छी शिक्षा और समझ,  तो इनका whatsapp का विश्वविद्यालय बंद हो जाएगा.  पढ़े लिखे और समझदारी की बुनियाद पर खड़े समाज को,  कोई कैसे, कौमी नफरत के माया जाल में फंसाएगा. अगर पढ़ गया एक-एक गरीब का बच्चा तो चौथी पास राजा का राजमहल हिल जाएगा.

अगर पढ़ गया समाज का हर बच्चा,  तो तुम्हारी चालाकियों और कुनीतियों पे सवाल उठाएगा.  अगर गरीब को मिली कलम की ताकत,  तो वो अपने 'मन की बात' सुनाएगा.  अगर पढ़ गया एक एक गरीब का बच्चा,  तो चौथी पास राजा का, राजमहल हिल जाएगा.

दिल्ली और पंजाब के स्कूलों में हो रहा शंखनाद.  पूरे भारत में अच्छे शिक्षा की अलख जगाएगा. जेल भेजो या फांसी दे दो, ये कारवां रुक नहीं पाएगा, 
अगर पढ़ गया हर गरीब का बच्चा, राजमहल तुम्हारा हिल जाएगा.
 

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

Congress ਦੇਵੇਗੀ Farmers ਨੂੰ Delhi ਜਾਣ ਨੂੰ ਰਾਹ, Punjab ਦੇ MP Dr. Amar Singh ਕਰ ਗਏ ਐਲਾਨ!

28 Sep 2024 5:58 PM

ਪ੍ਰਧਾਨਗੀ ਲਈ PU ਚੋਣਾਂ 'ਚ ਪਾਰਟੀਆਂ ਦੇ ਫਸੇ ਸਿੰਙ, ਸ਼ੁਰੂ ਹੋ ਗਿਆ ਜ਼ੋਰਦਾਰ ਪ੍ਰਚਾਰ ਤੇ ਠੋਕ ਕੇ ਬੋਲਦੇ ਮੁੰਡੇ!

31 Aug 2024 4:52 PM

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM