BJP National President: ‘नबीन मेरे बॉस हैं, मैं उनका कार्यकर्ता हूं': पीएम मोदी ने नए BJP अध्यक्ष का मंच पर किया स्वागत
BJP National President: ‘नबीन मेरे बॉस हैं, मैं उनका कार्यकर्ता हूं': पीएम मोदी ने नए BJP अध्यक्ष का मंच पर किया स्वागत
Published : Jan 20, 2026, 1:52 pm IST
Updated : Jan 20, 2026, 2:24 pm IST
SHARE ARTICLE
PM Modi congratulates Nitin Nabin on taking charge as new BJP president: 'He is my boss now'
PM Modi congratulates Nitin Nabin on taking charge as new BJP president: 'He is my boss now'

नितिन नबीन ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभालने से पहले दिल्ली में विभिन्न धार्मिक स्थलों पर पूजा और दर्शन किए।

BJP National President: भारतीय जनता पार्टी में नबीन अध्याय की शुरुआत हो गई है। सोमवार को चुनाव प्रक्रिया पूरी होने के बाद नितिन नबीन बीजेपी के 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष बने। इसके क्रम में मंगलवार को उन्हें पीएम मोदी, अमित शाह और राजनाथ समेत पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में मंच पर निर्वाचन पत्र सौंपा गया।(PM Modi congratulates Nitin Nabin on taking charge as new BJP president: 'He is my boss now')

बीजेपी अध्यक्ष पद का कार्यभार संभालने से पहले नितिन नबीन ने मंगलवार सुबह दिल्ली के झंडेवालान, वाल्मीकि मंदिर और हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना की। इसके बाद उन्होंने बंगला साहिब गुरुद्वारे में मत्था टेका।

बीजेपी मुख्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत और सम्मान किया गया. इस दौरान निवर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का भी अभिनंदन किया गया. कार्यक्रम में पार्टी के वरिष्ठ नेता और संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे.

बता दें कि बीजेपी मुख्यालय में आयोजित पदभार ग्रहण समारोह में नितिन नबीन औपचारिक रूप से राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभालेंगे। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृहमंत्री अमित शाह, पूर्व अध्यक्ष जे.पी. नड्डा, नितिन गडकरी, विभिन्न भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री, राज्य भाजपा अध्यक्ष और संगठन मंत्री उपस्थित रहेंगे।

ertr5y

पीएम मोदी ने नितिन नबीन को दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीजेपी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन को बधाई दी। पीएम ने कहा, “सबसे पहले, विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल के अध्यक्ष चुने जाने पर नितिन नबीन को हार्दिक बधाई। पिछले कई महीनों से संगठन की सबसे छोटी इकाई से लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव तक, पूरी प्रक्रिया शत-प्रतिशत लोकतांत्रिक तरीके से संपन्न हुई। आज यह प्रक्रिया विधिवत और औपचारिक रूप से पूरी हो गई है। बीते महीनों में पार्टी की सबसे छोटी इकाई से लेकर अध्यक्ष चुनने तक की पूरी प्रक्रिया भाजपा के संविधान की भावना और उसमें निहित हर निर्देश को ध्यान में रखते हुए शत-प्रतिशत लोकतांत्रिक तरीके से लगातार चल रही थी, और आज इसका विधिपूर्वक समापन हुआ है।”

प्रधानमंत्री ने बीजेपी के संगठन कौशल की सराहना करते हुए कहा कि पिछले डेढ़ वर्षों में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती, अटल बिहारी वाजपेयी की 100वीं जन्म जयंती और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष जैसे महापर्व हम मनाते रहे हैं। ये प्रेरणाएँ हैं जो देश के लिए जीने के हमारे संकल्प को और मजबूत करती हैं। हमारा नेतृत्व परंपरा पर आधारित है, अनुभव से समृद्ध है और जनसेवा तथा राष्ट्रसेवा के भाव से संगठन को आगे बढ़ाता है।

rhgrhg

प्रधानमंत्री ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी, लालकृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी के नेतृत्व में बीजेपी ने शून्य से शिखर तक का सफर तय किया। इस सदी में एम. वेंकैया नायडू, नितिन गडकरी और अन्य वरिष्ठ सहयोगियों ने संगठन का विस्तार किया। राजनाथ सिंह के नेतृत्व में भाजपा ने पहली बार अपने दम पर पूर्ण बहुमत हासिल किया। इसके बाद अमित शाह के मार्गदर्शन में भाजपा ने कई राज्यों में सरकारें बनाईं और केंद्र में लगातार दूसरी बार सत्ता में आई। वर्तमान में जे.पी. नड्डा के नेतृत्व में भाजपा पंचायत स्तर से लेकर संसद तक हर स्तर पर मजबूत हुई है।

'नितिन नबीन जी मेरे बॉस हैं...' पीएम मोदी

नितिन नबीन ने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद संभाल लिया है और वह पार्टी के 12वें अध्यक्ष बने हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने उन्हें बधाई दी। पार्टी नेताओं को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि नितिन नबीन जी मेरे बॉस हैं और मैं उनका कार्यकर्ता हूं। अब नितिन नबीन जी हम सभी के अध्यक्ष हैं, और उनका दायित्व केवल भाजपा का नेतृत्व करना ही नहीं, बल्कि एनडीए के सभी सहयोगियों के बीच समन्वय और तालमेल बनाए रखना भी है।

पीएम ने अपने संबोधन में कहा कि लोग सोचते होंगे कि नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री हैं, तीसरी बार प्रधानमंत्री बने हैं, 50 वर्ष की कम उम्र में मुख्यमंत्री बने और लगातार 25 साल तक सरकार के मुखिया रहे हैं। यह सब अपनी जगह महत्वपूर्ण है, लेकिन मेरे जीवन में इससे भी बड़ी बात यह है कि मैं बीजेपी का कार्यकर्ता हूं। यही मेरे लिए सबसे बड़ा गर्व है। 

पीएम ने कहा कि नितिन नबीन खुद एक तरह से मिलेनियल पीढ़ी के हैं। वे उस पीढ़ी से आते हैं जिसने भारत में बड़े बदलाव देखे हैं। वे उस युग के हैं, जिन्होंने बचपन में रेडियो पर खबरें सुनीं और आज एआई का इस्तेमाल करने में दक्ष हैं। नितिन में युवा ऊर्जा और व्यापक अनुभव दोनों ही हैं। जनसंघ की 75वीं वर्षगांठ पर, मैं पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं के समर्पण को नमन करता हूं।

‘हमारे यहां अध्यक्ष बदलते हैं… आदर्श नहीं,’ पीएम मोदी 

बीजेपी मुख्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि यह 21वीं सदी है और देखते ही देखते इसके पहले 25 वर्ष पूरी हो चुके हैं। आने वाले 25 वर्ष बहुत महत्वपूर्ण हैं, क्योंकि यही वह कालखंड है जब विकसित भारत का निर्माण होना है और यह तय भी है। इस महत्वपूर्ण समय की शुरुआत में नितिन नबीन भाजपा की विरासत को आगे बढ़ाएंगे।

आज के युवाओं की भाषा में नितिन जी खुद एक प्रकार के ‘मिलेनियल’ हैं। वे उस पीढ़ी से हैं जिसने भारत में बड़े आर्थिक, सामाजिक और तकनीकी बदलाव देखे हैं। पीएम ने कहा कि भाजपा एक संस्कार है, भाजपा एक परिवार है। हमारे यहां ‘मेंबरशिप’ से भी ज्यादा ‘रिलेशनशिप’ मायने रखती है। भाजपा एक ऐसी परंपरा है जो पद से नहीं, प्रक्रिया से चलती है। हमारे यहां पदभार एक व्यवस्था है, लेकिन कार्यभार जीवन भर की जिम्मेदारी है। हमारे यहां अध्यक्ष बदलते हैं, लेकिन आदर्श नहीं बदलते; नेतृत्व बदलता है, लेकिन दिशा नहीं बदलती।

trhytjh

पीएम ने कहा कि आज भाजपा केवल संसद और विधानसभा में ही नहीं, बल्कि नगरपालिकाओं और नगर निगमों में भी जनता की पहली पसंद बन चुकी है। इसका ताजा उदाहरण महाराष्ट्र है, जहाँ भाजपा स्थानीय निकायों में नंबर वन पार्टी बनी है। कुल 29 बड़े शहरों में से 25 में जनता ने भाजपा-एनडीए को चुना है। जितने भी पार्षद जीते हैं, उनमें से 50 प्रतिशत भाजपा के हैं। इसी तरह, केरल में भी भाजपा के करीब 100 पार्षद हैं। तिरुवनंतपुरम में मेयर चुनाव में जनता ने 45 साल बाद लेफ्ट से सत्ता छीनी और भाजपा पर भरोसा जताया। 

BJP मुख्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए नवनिर्वाचित अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा, “सबसे पहले मैं आप सभी का हार्दिक आभार व्यक्त करता हूं। आपने मुझ जैसे एक साधारण कार्यकर्ता को पार्टी के सर्वोच्च पद तक पहुँचने का अवसर दिया, इसके लिए मैं आप सभी को नमन करता हूं। प्रधानमंत्री जी, मैं आपका भी विशेष धन्यवाद करता हूं, क्योंकि हम जैसे साधारण कार्यकर्ताओं ने हमेशा दूर से देखा है कि आप राष्ट्र सेवा के लिए निरंतर कार्यरत हैं।”

(PM Modi congratulates Nitin Nabin on taking charge as new BJP president: 'He is my boss now'news in hindi, stay tuned to Rozanaspokesman Hindi)

Tags: pm modi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM