Sunita Williams ने दिल्ली में दिवंगत अंतरिक्ष यात्री कल्पना चावला की मां और बहन से की मुलाकात
Sunita Williams ने दिल्ली में दिवंगत अंतरिक्ष यात्री कल्पना चावला की मां और बहन से की मुलाकात
Published : Jan 21, 2026, 12:54 pm IST
Updated : Jan 21, 2026, 12:54 pm IST
SHARE ARTICLE
Sunita Williams Meets Kalpana Chawla's Mother, Sister During Delhi Visit
Sunita Williams Meets Kalpana Chawla's Mother, Sister During Delhi Visit

सुनीता मंगलवार को नई दिल्ली के अमेरिकन सेंटर में युवाओं के साथ हुए इंटरैक्टिव सेशन में पहुंचीं।

Sunita Williams Delhi Visit: भारतीय मूल की अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स ने मंगलवार को कहा कि वर्तमान समय में दुनिया में अंतरिक्ष को लेकर एक तरह की “स्पेस रेस” चल रही है। कई देश चंद्रमा और अन्य अंतरिक्ष मिशनों में आगे बढ़ने की कोशिश कर रहे हैं। उनका कहना है कि उद्देश्य केवल पहले पहुंचना नहीं है, बल्कि यह सुनिश्चित करना है कि मानव सुरक्षित, टिकाऊ और लंबे समय तक रहने लायक तरीके से चंद्रमा पर पहुंच सके। (Sunita Williams Meets Kalpana Chawla's Mother, Sister During Delhi Visit news in hindi)

सुनीता विलियम्स ने यह भी कहा कि यह काम सभी देशों के सहयोग, पारदर्शिता और लोकतांत्रिक तरीके से किया जाना चाहिए, ताकि किसी एक देश का दबदबा न हो और पूरी मानवता इसका लाभ उठा सके। उन्होंने सभी देशों से आग्रह किया कि वे अंटार्कटिका मॉडल की तर्ज पर सहयोग के साथ आगे बढ़ें।

विलियम्स ने कहा कि भारत आना उनके लिए “घर वापसी” जैसा है, क्योंकि उनके पिता गुजरात के मेहसाणा जिले के झूलासन गांव से थे। चांद पर जाने के सवाल पर उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा, “मैं चंद्रमा पर जाना चाहती हूं, लेकिन मेरे पति मुझे अनुमति नहीं देंगे। अब घर वापसी और जिम्मेदारी निभाने का समय आ गया है। अंतरिक्ष की खोज में अगली पीढ़ी को अपना स्थान बनाना होगा।

सुनीता विलियम्स दिवंगत अंतरिक्ष यात्री कल्पना चावला की 90 वर्षीय मां संयोगिता चावला और बहन दीपा से भी मिलीं। उन्होंने मंच से उतरकर सीधे चावला की मां के पास जाकर उन्हें गले लगाया।

संयोगिता चावला ने कहा कि सुनीता विलियम्स उनके परिवार की सदस्य जैसी हैं। 2003 में स्पेस शटल कोलंबिया हादसे के बाद विलियम्स करीब तीन महीने तक उनके घर आती रहीं और दुख की घड़ी में पूरे परिवार का सहारा बनीं। संयोगिता चावला ने यह भी बताया कि कल्पना चावला और सुनीता विलियम्स एक-दूसरे को अपने साझा पेशे में आगे बढ़ने के लिए हमेशा प्रेरित करती थीं।

सुनीता विलियम्स साल 2024 में 8 दिन के मिशन पर अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) गई थीं, लेकिन तकनीकी कारणों से उनकी वापसी में 9 महीने से अधिक समय लग गया।

वे अपनी टीम के साथ पिछले साल 19 मार्च को पृथ्वी पर लौटीं। इस मिशन का उद्देश्य बोइंग के स्टारलाइनर स्पेसक्राफ्ट की क्षमता का परीक्षण करना था। एस्ट्रोनॉट्स को स्पेस स्टेशन पर 8 दिनों में रिसर्च और कई प्रयोग भी करने थे।

(For more news apart from Sunita Williams Meets Kalpana Chawla's Mother, Sister During Delhi Visit news in hindi, stay tuned to Rozanaspokesman Hindi) 

Tags: sunita williams, kalpana chawla, kalpana chawla’s mother, kalpana chawla’s sister, sunita williams delhi visit, emotional meeting, family reunion, space legends meet, astronauts meet, delhi news, delhi visit, delhi event, women in space, indian-american astronaut, tribute to kalpana chawla, sunita williams meets chawla family, sunita williams hugs kalpana chawla’s family, space heroes reunion, rozanaspokesman hindi, सुनीता विलियम्स, कल्पना चावला, कल्पना चावला की माँ, कल्पना चावला की बहन, सुनीता विलियम्स का दिल्ली दौरा, भावुक मुलाकात, परिवार का मिलन, अंतरिक्ष दिग्गजों की मुलाकात, अंतरिक्ष यात्रियों की मुलाकात, दिल्ली समाचार, दिल्ली दौरा, दिल्ली कार्यक्रम, अंतरिक्ष में महिलाएं, भारतीय-अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री, कल्पना चावला को श्रद्धांजलि, सुनीता विलियम्स चावला परिवार से मिलीं, सुनीता विलियम्स ने कल्पना चावला के परिवार को गले लगाया, अंतरिक्ष नायकों का मिलन, रोज़ानास्पोक्समैन हिंदी

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM