"तो यह 2000 रुपये का धमाका नहीं था... " RBI के फैसले के बाद ममता बनर्जी ने PM मोदी पर साधा निशाना

खबरे |

खबरे |

"तो यह 2000 रुपये का धमाका नहीं था... " RBI के फैसले के बाद ममता बनर्जी ने PM मोदी पर साधा निशाना
Published : May 20, 2023, 11:06 am IST
Updated : May 20, 2023, 11:06 am IST
SHARE ARTICLE
फाइल फोटो
फाइल फोटो

आरबीआई का यह कदम 8 नवंबर 2016 को अचानक की गई उस घोषणा से थोड़ा अलग है।

नई दिल्ली: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने ऐलान किया है कि सितंबर 2023 के बाद 2000 रुपये का नोट चलन से बाहर हो जाएगा. इस फैसले के बाद अब विपक्षी पार्टियां मोदी सरकार को घेर रही हैं. पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी के RBI इस फैसलें पर बीजेपी पर तंज कसा है। 

ममता बनर्जी ने ट्वीट किया, "यह 2000 रुपये का धमाका नहीं बल्कि एक अरब भारतीयों के लिए एक बिलियन डॉलर का धोखा था। जागो मेरे प्यारे भाइयों और बहनों। नोटबंदी के कारण हमने जो पीड़ा झेली है, उसे भुलाया नहीं जा सकता और जिसने यह कष्ट दिया, उसे माफ नहीं किया जाना चाहिए।'

गौरतलब है कि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की ओर से शुक्रवार शाम एक बयान जारी किया गया कि चलन में मौजूद 2000 रुपये के नोट 30 सितंबर तक वापस लिए जाएंगे, लेकिन नोट कानूनी रूप से वैध बना रहेगा। इसके साथ ही आरबीआई बैंकों से तत्काल प्रभाव से 2000 रुपए के नोटों को बंद करने को कहा है।

भारतीय रिजर्व बैंक ने बैंकों से 30 सितंबर तक इन नोटों को जमा करने और बदलने की सुविधा देने को कहा है। 23 मई से 2000 रुपए के नोट बदलवाए जा सकेंगे और बैंकों में जमा किए जा सकेंगे। हालांकि, एक बार में सिर्फ 20,000 रुपये के नोट ही बदले जा सकेंगे।

आरबीआई का यह कदम 8 नवंबर 2016 को अचानक की गई उस घोषणा से थोड़ा अलग है। जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऐलान किया था कि आधी रात से ही 500 और 1,000 रुपये के तत्कालीन नोट को चलन से बाहर कर दिया गया था। उसी समय आरबीआई ने 2,000 रुपये के नोट जारी किए थे।
 

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM