गर्मी को देखते हुए रेलवे की खास तैयारी, यात्रा को सुगम बनाने के लिए 380 विशेष ट्रेनें लगाएंगी 6,369 फेरे

खबरे |

खबरे |

गर्मी को देखते हुए रेलवे की खास तैयारी, यात्रा को सुगम बनाने के लिए 380 विशेष ट्रेनें लगाएंगी 6,369 फेरे
Published : May 20, 2023, 12:00 pm IST
Updated : May 20, 2023, 12:00 pm IST
SHARE ARTICLE
photo
photo

पिछली गर्मियों के दौरान जहां प्रत्येक ट्रेन ने औसतन 13.2 फेरे लगाए थे, ..

New Delhi: इस साल गर्मियों के मौसम में पटना, नई दिल्ली, विशाखापत्तनम और मुंबई जैसे प्रमुख गंतव्यों के लिए 380 विशेष ट्रेनें 6,369 फेरे लगाएंगी। रेल मंत्रालय ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। मंत्रालय ने बताया कि बीते वर्ष की तुलना में इस साल ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेनें 1,770 अधिक फेरे लगा रही हैं। पिछले साल 348 विशेष ट्रेनों ने 4,599 फेरे लगाये थे।

मंत्रालय ने कहा कि पिछली गर्मियों के दौरान जहां प्रत्येक ट्रेन ने औसतन 13.2 फेरे लगाए थे, वहीं इस साल यह आंकड़ा 16.8 रहेगा।

इस वर्ष जिन प्रमुख मार्गों पर यह विशेष ट्रेनें परिचालित की जाएंगी, उनमें पटना-सिकंदराबाद, पटना-यशवंतपुर, बरौनी-मुजफ्फरपुर, दिल्ली-पटना, नई दिल्ली-कटरा, चंडीगढ़-गोरखपुर, आनंद विहार-पटना, विशाखापत्तनम-पुरी-हावड़ा, मुंबई-पटना और मुंबई-गोरखपुर शामिल हैं। कुल मिलाकर, 6,369 फेरे लगाने वाली इन 380 विशेष ट्रेनों में 25,794 सामान्य डिब्बे और 55,243 शयनयान श्रेणी के डिब्बे हैं। 

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM