राहुल गांधी बने 'कुली', सिर पर उठाया यात्रियों का सामान
राहुल गांधी बने 'कुली', सिर पर उठाया यात्रियों का सामान
Published : Sep 21, 2023, 11:36 am IST
Updated : Sep 21, 2023, 11:36 am IST
SHARE ARTICLE
Rahul Gandhi became 'coolie', carried passengers' luggage on his head
Rahul Gandhi became 'coolie', carried passengers' luggage on his head

इस बीच उन्होंने यात्रियों का सामान भी  अपने सिर पर उठा लिया.

नई दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आज राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर कुलियों से मुलाकात की. इस बीच उन्होंने यात्रियों का सामान भी  अपने सिर पर उठा लिया. जिसका वीडियो सामने आया है. कांग्रेस पार्टी ने राहुल गांधी और कुलीयों की मुलाकात की तस्वीर ट्विटर पर शेयर की है.

कांग्रेस पार्टी ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'लोक नेता राहुल गांधी जी ने आज दिल्ली के आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर कुलियों से मुलाकात की. हाल ही में एक वीडियो वायरल हुआ है. जिसमें रेलवे स्टेशन के कुली साथियों ने उनसे मिलने की इच्छा जताई. आज राहुल उनके बीच पहुंचे और उनकी बात सुनी. भारत जोड़ो यात्रा जारी है.

आपको बता दें कि राहुल गांधी पिछले कुछ समय से लगातार लोगों से मिल रहे हैं. इससे पहले उन्होंने हरियाणा में ट्रैक्टर चलाया और किसानों के साथ मिलकर खेतों में धान की रोपाई की. इसके बाद वह मोटर मैकेनिक से भी मिले। राहुल गांधी ने इस मुलाकात की कई तस्वीरें भी शेयर कीं. मैकेनिक से बातचीत में राहुल गांधी ने अपनी बाइक का भी जिक्र किया. वीडियो में राहुल कहते दिख रहे हैं, 'मेरे पास भी KTM 390 बाइक है लेकिन वह खड़ी है। सुरक्षा के कारण लोग मुझे इसे चलाने नहीं देते।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM