दिल्ली बजट: केजरीवाल ने कहा कि सिसोदिया के कामों को दोगुनी गति से आगे बढ़ाया जाएगा

खबरे |

खबरे |

दिल्ली बजट: केजरीवाल ने कहा कि सिसोदिया के कामों को दोगुनी गति से आगे बढ़ाया जाएगा
Published : Mar 22, 2023, 12:14 pm IST
Updated : Mar 22, 2023, 12:14 pm IST
SHARE ARTICLE
Delhi Budget: Kejriwal said Sisodia's works will be carried forward at double the speed
Delhi Budget: Kejriwal said Sisodia's works will be carried forward at double the speed

दिल्ली विधानसभा में बजट पेश करने की राह साफ हो गई।

New Delhi: मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को कहा कि बजट पेश किए जाने के दिन दिल्लीवासी मनीष सिसोदिया को बहुत याद कर रहे हैं और पूर्व मंत्री द्वारा शुरू किए गए काम को दोगुनी गति से आगे बढ़ाया जाएगा। इस बार बजट वित्त मंत्री कैलाश गहलोत पेश करेंगे, जिन्हें उपमुख्यमंत्री सिसोदिया के इस्तीफे के बाद वित्त विभाग का प्रभार दिया गया है।

केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने दिल्ली की आबकारी नीति घोटाला मामले में सिसोदिया को गिरफ्तार किया था। इसके बाद प्रतर्वन निदेशालय ने नीति से जुड़े धन शोधन के मामले में उन्हें गिरफ्तार किया। वह अभी जेल में हैं।दिल्ली में आम आदमी पार्टी (आप) के सत्ता में आने के बाद से सरकार का बजट हमेशा सिसोदिया ने ही पेश किया है।

केजरीवाल ने ट्वीट किया, ‘‘ आज दिल्ली का बजट पेश किया जाएगा। दिल्ली के सभी लोग आज मनीष जी को बहुत याद कर रहे हैं। पर उनके काम रुकने नहीं दिए जाएंगे। उनके द्वारा शुरू किए गए सभी काम दोगुनी गति से किए जाएंगे।’’ ‘आप’ सरकार के स्पष्टीकरण के बाद केंद्रीय गृह मंत्रालय ने मंगलवार को दिल्ली के बजट को मंजूरी दे दी, जिससे दिल्ली विधानसभा में बजट पेश करने की राह साफ हो गई।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM