AAP नेता सत्येंद्र जैन को सफदरजंग अस्पताल में कराया गया भर्ती, एक साल से जेल में हैं बंद

खबरे |

खबरे |

AAP नेता सत्येंद्र जैन को सफदरजंग अस्पताल में कराया गया भर्ती, एक साल से जेल में हैं बंद
Published : May 22, 2023, 1:41 pm IST
Updated : May 22, 2023, 2:05 pm IST
SHARE ARTICLE
AAP leader Satyendar Jain admitted to Safdarjung Hospital
AAP leader Satyendar Jain admitted to Safdarjung Hospital

ED द्वारा मई में धन शोधन के एक मामले में गिरफ्तार किए जाने के बाद से जैन तिहाड़ जेल में बंद हैं।

New Delhi: धन शोधन मामले में  एक साल से जेल में बंद दिल्ली के पूर्व मंत्री और आप नेता सत्येंद्र जैन की तबीयत अचानक खराब हो गई है. जिसके बाद उन्हें सफदरजंग अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पार्टी सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वह ‘‘अस्वस्थ’’ महसूस कर रहे थे। बता दें कि हाल ही में उन्होंने अपने स्वास्थ्य का हवाला देते हुए सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दाखिल किया था. जैन ने इस हलफनामे में बताया था कि जेल में रहने के दौरान उनका वजन 30 किलो कम हो गया है.

केजरीवाल ने साधा बीजेपी पर निशाना 

CM केजरीवाल ने सत्येंद्र जैन की तबीयत को लेकर ट्वीट किया है।  उन्होंने लिखा  "सत्येंद्र जैन जी के बेहतर स्वास्थ्य के लिए मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं।  बीजेपी सरकार के इस अहंकार और ज़ुल्म को दिल्ली और देश के लोग अच्छे से देख रहे हैं। भगवान भी इन अत्याचारियों को कभी माफ़ नहीं करेंगे।  इस संघर्ष में जनता हमारे साथ है, ईश्वर हमारे साथ हैं, हम सरदार भगत सिंह जी के चेले हैं। ज़ुल्म, अन्याय और तानाशाही के ख़िलाफ़ हमारी ये लड़ाई जारी रहेगी।"
 

बता दें कि ED द्वारा मई में धन शोधन के एक मामले में गिरफ्तार किए जाने के बाद से जैन तिहाड़ जेल में बंद हैं।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM