कांग्रेस ने ‘आप’ के घोषणापत्र से प्रेरणा लेते हुए कर्नाटक चुनाव में जीत हासिल की: CM केजरीवाल

खबरे |

खबरे |

कांग्रेस ने ‘आप’ के घोषणापत्र से प्रेरणा लेते हुए कर्नाटक चुनाव में जीत हासिल की: CM केजरीवाल
Published : May 22, 2023, 10:47 am IST
Updated : May 22, 2023, 10:47 am IST
SHARE ARTICLE
फाइल फोटो
फाइल फोटो

केजरीवाल ने कहा कि भाजपा भी अब इस तरह के वादे कर रही है।

New Delhi: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को कहा कि कांग्रेस ने आप से प्रेरणा लेते हुए कर्नाटक में मुफ्त बिजली, मुफ्त राशन और बेरोजगारी भत्ता देने का अपने घोषणापत्र में वादा कर विधानसभा चुनाव जीता है। उन्होंने कहा कि ‘आप’ देश के राजनीतिक विमर्श में कुछ बदलाव लाने के अपने प्रयासों में सफल रही है क्योंकि अन्य दल भी अब शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे मुद्दों पर वोट मांग रहे हैं।

वह हाल में संपन्न हुए उत्तर प्रदेश के स्थानीय निकाय चुनावों में जीत हासिल करने वाले ‘आप’ के नेताओं को संबोधित कर रहे थे।

केजरीवाल ने कहा, “आप ने देश की राजनीति के विमर्श को बदलने की कोशिश की है। अगर कर्नाटक चुनाव को देखा जाए, तो कांग्रेस पार्टी ने हमारे घोषणापत्र पर जीत हासिल की है।”

उन्होंने कहा, “हमने कहा कि हम मुफ्त बिजली देंगे, उन्होंने (कांग्रेस ने) भी ऐसा कहा। हमने कहा कि हम बेरोजगारी भत्ता, मुफ्त राशन और महिलाओं को 1,000 रुपये प्रति माह देंगे, उन्होंने भी ऐसा ही कहा।”

केजरीवाल ने कहा कि भाजपा भी अब इस तरह के वादे कर रही है। उन्होंने कहा कि पहले राजनीतिक दल जाति और धर्म के आधार पर वोट मांगते थे।

उल्लेखनीय है कि ‘आप’ ने उत्तर प्रदेश में चार मई और 11 मई को दो चरणों में हुए शहरी स्थानीय निकाय चुनावों में कई वार्डों के अलावा तीन नगर पालिका अध्यक्ष सीट, छह नगर पंचायत अध्यक्ष सीट और छह नगर निगम पार्षद सीट पर जीत दर्ज की है।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM