New Delhi: दिल्ली में लू का कहर जारी, आज हल्की बारिश का अनुमान

खबरे |

खबरे |

New Delhi: दिल्ली में लू का कहर जारी, आज हल्की बारिश का अनुमान
Published : May 23, 2023, 11:11 am IST
Updated : May 23, 2023, 11:11 am IST
SHARE ARTICLE
New Delhi: Heat wave continues in Delhi, forecast of light rain today
New Delhi: Heat wave continues in Delhi, forecast of light rain today

दिल्ली में पिछले कई दिनों से भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है और सोमवार को शहर के कुछ हिस्सों में पारा 46 डिग्री तक पहुंच गया था।

New Delhi: राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को लू की स्थिति बनी रही. इसके साथ ही अधिकतम तापमान के 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने के आसार हैं। हालांकि, भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने दिन में शहर में हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने का पूर्वानुमान भी जताया है। दिल्ली में पिछले कई दिनों से भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है और सोमवार को शहर के कुछ हिस्सों में पारा 46 डिग्री तक पहुंच गया था।

मौसम विभाग के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार सुबह न्यूनतम तापमान 29.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्स से तीन डिग्री अधिक है। वहीं, सुबह साढ़े आठ बजे हवा में आर्द्रता का स्तर 38 प्रतिशत रहा।

आईएमडी के मुताबिक, मंगलवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान के 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है। वहीं, दिन में आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने के आसार हैं।

दिल्ली के कुछ हिस्सों में भीषण गर्मी के प्रकोप के कारण बिजली ग्रिड पर दबाव बढ़ रहा है और मजदूरों, बेघर लोगों तथा जानवरों के लिए स्थिति असहनीय हो रही है। आईएमडी के अनुसार, दिल्लीवासियों को बुधवार को बारिश होने के बाद ही गर्मी से कुछ राहत मिलने की संभावना है।

दिल्ली की सफदरजंग वेधशाला में सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 43.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। यह इस साल का अभी तक का सर्वाधिक तापमान है। नजफगढ़ में तापातन 46.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था, जिससे यह राजधानी का सबसे गर्म स्थान बनकर उभरा था।

आईएमडी के मुताबिक, मैदानी इलाकों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार जाने या सामान्य से 4.5 डिग्री सेल्सियस अधिक होने पर चलने वाली गर्म हवाओं को ‘लू’ घोषित किया जाता है। वहीं, तापमान के सामान्य से 6.4 डिग्री अधिक होने पर ‘भीषण लू’ की घोषणा की जाती है।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM