अडाणी मामले में JPC की मांग करते हुए विपक्षी दलों ने मार्च निकाला

खबरे |

खबरे |

अडाणी मामले में JPC की मांग करते हुए विपक्षी दलों ने मार्च निकाला
Published : Mar 24, 2023, 2:17 pm IST
Updated : Mar 24, 2023, 2:17 pm IST
SHARE ARTICLE
Opposition parties take out march demanding JPC in Adani case
Opposition parties take out march demanding JPC in Adani case

उन्होंने यह आरोप भी लगाया कि मोदी सरकार देश में लोकतंत्र और विपक्ष को खत्म करना चाहती है।

New Delhi: कांग्रेस समेत कई विपक्षी दलों के नेताओं ने अडाणी समूह से जुड़े मामले की जांच के लिए संयुक्त संसदीय समिति गठित करने की मांग और विपक्षी नेताओं के खिलाफ जांच एजेंसियों के कथित दुरुपयोग को लेकर शुक्रवार को संसद भवन से विजय चौक तक मार्च निकाला। उन्होंने यह आरोप भी लगाया कि मोदी सरकार देश में लोकतंत्र और विपक्ष को खत्म करना चाहती है।

विपक्ष के इस मार्च की अगुवाई कर रहे कांग्रेस अध्यक्ष तथा राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘सभी दलों के सांसद और सदन के नेता जेपीसी की मांग को लेकर यहां प्रदर्शन कर रहे हैं। एक बात स्पष्ट है कि मोदी जी जनता से कुछ छिपाना चाहते हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘नीरव मोदी, विजय माल्या और मेहुल चोकसी जैसे लोग हजारों करोड़ रुपये लेकर भाग गए... हम अडाणी की बात कर रहे थे तो भाजपा के लोग ओबीसी की बात ला रहे हैं। जो लोग पैसे लेकर भागे हैं, उनसे ओबीसी का क्या मतलब है।’’ खरगे ने दावा किया, ‘‘सरकार सुनना नहीं चाहती है। वह डर गई है क्योंकि दाल में कुछ काला है।’’

उन्होंने राहुल गांधी को मानहानि के मामले में दोषी ठहराए जाने तथा दो साल की सजा सुनाए जाने का उल्लेख करते हुए कहा कि राहुल गांधी ने संसद में सच बोला है।

खरगे ने कहा, ‘‘राहुल गांधी ने आज लोकसभा में बोलने की कोशिश की। उन्होंने पहले भी बोलने की अनुमति मांगी थी, लेकिन उनकी मांग को स्वीकार नहीं किया गया।’’ उन्होंने दावा किया कि अगर ये लोग (सत्तापक्ष) इसी चाल से चले तो देश में तानाशाही आ जाएगी। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, ‘‘ये लोग ईडी और सीबीआई की धमकी दे रहे हैं। लेकिन हम डरने वाले नहीं हैं। हम देश और संविधान को बचाने के लिए अपनी लड़ाई जारी रखेंगे।’’

आम आदमी पार्टी के संजय सिंह ने आरोप लगाया, ‘‘मोदी जी का नारा है, विपक्ष को खत्म करो, अपने भाइयों को बचाओ। विपक्ष के नेताओं के खिलाफ जांच एजेंसियों का दुरुपयोग हो रहा है।’’

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM