केंद्रीय जांच एजेंसियों के ‘दुरुपयोग’ के खिलाफ विपक्षी दलों की याचिका पर सुनवाई करेगा न्यायालय

खबरे |

खबरे |

केंद्रीय जांच एजेंसियों के ‘दुरुपयोग’ के खिलाफ विपक्षी दलों की याचिका पर सुनवाई करेगा न्यायालय
Published : Mar 24, 2023, 5:38 pm IST
Updated : Mar 24, 2023, 5:38 pm IST
SHARE ARTICLE
SC to hear opposition parties' plea against 'misuse' of central investigative agencies
SC to hear opposition parties' plea against 'misuse' of central investigative agencies

पीठ ने कहा कि याचिका पर पांच अप्रैल को सुनवाई की जाएगी।.

New Delhi: उच्चतम न्यायालय कांग्रेस की अगुवाई में 14 विपक्षी दलों की उस याचिका पर पांच अप्रैल को सुनवाई के लिए शुक्रवार को सहमत हो गया जिसमें राजनीतिक विरोधियों के विरुद्ध केंद्रीय जांच एजेंसियों के मनमाने इस्तेमाल का आरोप लगाया गया है।

प्रधान न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़, न्यायमूर्ति पी एस नरसिम्हा और न्यायमूर्ति जे बी परदीवाला की पीठ ने द्रमुक, राष्ट्रीय जनता दल, भारत राष्ट्र समिति, तृणमूल कांग्रेस, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी, झारखंड मुक्ति मोर्चा, जनता दल (यूनाइटेड), मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी, समाजवादी पार्टी और जेएंडके नेशनल कांफ्रेंस की ओर से पेश हुए वरिष्ठ अधिवक्ता ए एम सिंघवी की दलीलों पर संज्ञान लिया। पीठ ने कहा कि याचिका पर पांच अप्रैल को सुनवाई की जाएगी।

सिंघवी ने कहा, ‘‘मैं भविष्य के लिए दिशा निर्देशों का अनुरोध कर रहा हूं। यह सीबीआई और ईडी जैसी एजेंसियों के दुरुपयोग के खिलाफ 14 दलों की उल्लेखनीय एकता है। सीबीआई और ईडी के 95 फीसदी मामले विपक्षी नेताओं के खिलाफ हैं।’’

वरिष्ठ अधिवक्ता ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार के सत्ता में आने के बाद सीबीआई तथा ईडी द्वारा दर्ज मामलों की संख्या बढ़ने का संदर्भ दिया।

सिंघवी ने कहा, ‘‘2014 से पहले और 2014 के बाद के आंकड़ें देखें। मामलों में भारी उछाल है। दोषिसिद्धि की दर चार से पांच फीसदी है। हम गिरफ्तारी से पूर्व दिशा निर्देश और गिरफ्तारी के बाद जमानत दिशा निर्देश दिए जाने का अनुरोध कर रहे हैं।’’

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM