गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई गिरोह का एक सदस्य दिल्ली में गिरफ्तार, तीन साल से था फरार

खबरे |

खबरे |

गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई गिरोह का एक सदस्य दिल्ली में गिरफ्तार, तीन साल से था फरार
Published : May 24, 2023, 6:03 pm IST
Updated : May 24, 2023, 6:03 pm IST
SHARE ARTICLE
photo
photo

आरोपी के पास से एक पिस्तौल और दो कारतूस बरामद किए गए हैं।

New Delhi: दिल्ली पुलिस की विशेष शाखा ने यहां मुठभेड़ के बाद लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के एक कथित सदस्य को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। उसने बताया कि आरोपी योगेश उर्फ हिमांशु दिल्ली में हत्या के प्रयास के एक मामले में अंतरिम जमानत पर जेल से निकलने के बाद तीन साल से फरार था।

पुलिस उपायुक्त (विशेष प्रकोष्ठ) आलोक कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि योगेश अपने सहयोगी से सोमवार को दोपहर में करीब तीन बजे यहां ब्रिटानिया चौक फ्लाईओवर के पास मिलने आ रहा है। कुमार ने कहा कि जब पुलिस ने आरोपी को घेर लिया और उसे आत्मसमर्पण करने के लिए कहा, तो उसने पुलिस दल पर गोलियां चलाईं, जिसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की और उसे काबू कर लिया।.

पुलिस ने बताया कि आरोपी के पास से एक पिस्तौल और दो कारतूस बरामद किए गए हैं।

कुमार ने कहा कि पूछताछ के दौरान योगेश ने खुलासा किया कि वह लॉरेंस बिश्नोई-जितेंद्र गोगी गिरोह का एक सदस्य था और इस गिरोह के सदस्यों को वित्तीय सहायता प्रदान करता था। पुलिस उपायुक्त ने कहा कि योगेश दिल्ली-एनसीआर में डकैती और हत्या के प्रयास सहित 16 आपराधिक मामलों में शामिल था।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM