धनशोधन मामला : सिसोदिया की जमानत याचिका पर सुनवाई पांच अप्रैल तक स्थगित

खबरे |

खबरे |

धनशोधन मामला : सिसोदिया की जमानत याचिका पर सुनवाई पांच अप्रैल तक स्थगित
Published : Mar 25, 2023, 12:44 pm IST
Updated : Mar 25, 2023, 12:44 pm IST
SHARE ARTICLE
Money laundering case: Hearing on Sisodia's bail plea adjourned till April 5
Money laundering case: Hearing on Sisodia's bail plea adjourned till April 5

ईडी ने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री सिसोदिया को नौ मार्च को तिहाड़ जेल से गिरफ्तार किया था ..

New Delhi: दिल्ली की एक अदालत ने शनिवार को आबकारी नीति से जुड़े धनशोधन के एक मामले में आम आदमी पार्टी (आप) के नेता मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका पर सुनवाई पांच अप्रैल तक स्थगित कर दी। सिसोदिया को इस मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने गिरफ्तार किया है। विशेष न्यायाधीश एम के नागपाल ने मामले पर सुनवायी तब स्थगित कर दी जब सिसोदिया के वकील ने सिसोदिया की जमानत याचिका पर ईडी की ओर से दायर जवाब पर प्रतिक्रिया देने के लिए समय देने का अनुरोध किया। सिसोदिया के वकील ने अदालत से कहा कि उन्हें मामले पर विस्तृत दलीलें रखने के लिए कुछ समय चाहिए।

ईडी ने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री सिसोदिया को नौ मार्च को तिहाड़ जेल से गिरफ्तार किया था जहां वह केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) के एक अन्य मामले के संबंध में बंद हैं।

सीबीआई ने आप नेता सिसोदिया को अब रद्द हो चुकी दिल्ली आबकारी नीति 2021-22 के क्रियान्वयन में कथित भ्रष्टाचार के संबंध में 26 फरवरी को गिरफ्तार किया था। अदालत ने शुक्रवार को कहा था कि वह सीबीआई मामले में सिसोदिया की जमानत याचिका पर अपना आदेश 31 मार्च को सुनाएगी।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM