Delhi Hidden Camera News: दिल्ली में मकान मालिक के बेटे की शर्मनाक हरकत, किरायेदार लड़की के बाथरूम-बेडरूम में लगाए कैमरे
Delhi Hidden Camera News: दिल्ली में मकान मालिक के बेटे की शर्मनाक हरकत, किरायेदार लड़की के बाथरूम-बेडरूम में लगाए कैमरे
Published : Sep 25, 2024, 10:39 am IST
Updated : Sep 25, 2024, 10:39 am IST
SHARE ARTICLE
Delhi Hidden Camera
Delhi Hidden Camera

अपने लैपटॉप में लॉगइन कर उसकी चैट पर निगरानी रखने लगा था।

Delhi Hidden Camera News: पूर्वी दिल्ली के शकरपुर इलाके से एक बेहद शर्मनाक और हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां किराये के मकान में रह कर सिविल सेवा की तैयारी कर रही एक युवती के बाथरूम और बेडरूम में मकान मालिक के बेटे ने स्पाई कैमरे लगा रखे थे और उसके वॉट्सऐप को भी अपने लैपटॉप में लॉगइन कर उसकी चैट पर निगरानी रखने लगा था। वॉट्सऐप को अज्ञात लैपटॉप पर लॉगइन देखकर युवती को शक हुआ और मामले की जानकारी पुलिस को दी.

युवती ने पुलिस को बताया कि वह अपने गांव या दिल्ली से बाहर जाने पर अक्सर मकान मालिक के बेटे करण को अपने कमरे की चाबी देकर जाती थी। उसी दौरान इसने दोनों जगहों पर कैमरा लगाया होगा। पुलिस ने करण को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कुबूल कर लिया। उसने बताया कि युवती तीन माह के लिए गांव गई थी। इस दौरान चाबी उसके पास थी। इसी का फायदा उठाकर उसने तीन स्पाई कैमरे खरीदे, जिनमें से एक लड़की के बेडरूम और एक बाथरूम में लगा दिया.

इस खुलासे के बाद आरोपी मकान मालिक के बेटे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया. उसके दोनों लैपटॉप को जब्त कर लिया. साथ ही दोनों स्पाई कैमरे को भी बरामद कर लिया गया है. पुलिस को बताया कि आरोपी ने उसके व्हाट्सएप को भी हैक कर अपने लैपटॉप में लॉगिन कर लिया था. व्हाट्सएप पर कुछ असामान्य लगा. इससे उसे शक हुआ और उसने जांच की तो कमरे और बाथरूम में स्पाई कैमरा नजर आया. आरोपी शारीरिक रूप से दिव्यांग भी है.

पुलिस के मुताबिक, लड़की उत्तर प्रदेश की रहने वाली है और दिल्ली में अकेली रहकर सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रही है। 


(For more news apart from Delhi Hidden Camera News: Shameful act of landlord's son in Delhi, cameras installed in tenant girl's bathroom-bedroom, stay tuned to Rozana Spokesman Hindi)


 

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM