गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया की हत्या के हफ्तों बाद दिल्ली में 80 और जेल अधिकारियों का हुआ तबादला

खबरे |

खबरे |

गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया की हत्या के हफ्तों बाद दिल्ली में 80 और जेल अधिकारियों का हुआ तबादला
Published : May 26, 2023, 6:58 pm IST
Updated : May 26, 2023, 6:58 pm IST
SHARE ARTICLE
 Tillu Tajpuria (फाइल फोटो)
Tillu Tajpuria (फाइल फोटो)

आदेश के मुताबिक, 80 अधिकारियों का तबादला तीन जेल परिसर-तिहाड़, मंडोली और रोहिणी में किया गया है।

New Delhi:  तिहाड़ जेल में बंद गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया की चाकू घोंपकर हत्या किए जाने के बाद जारी तबादला आदेश की ताजा श्रृंखला के तहत पांच उप जेल अधीक्षक समेत 80 और जेल अधिकारियों का स्थानांतरण तीन जेल परिसर में कर दिया गया है। एक वरिष्ठ जेल अधिकारी ने बताया कि तबादला आदेश बृहस्पतिवार को दिल्ली कारागार निदेशक संजय बेनीवाल के निर्देश पर जारी किया गया था। उन्होंने कहा कि यह ‘नियमित तबादला’ है।

आदेश के मुताबिक, 80 अधिकारियों का तबादला तीन जेल परिसर-तिहाड़, मंडोली और रोहिणी में किया गया है। जेल अधिकारी ने कहा कि मंडोली स्थित मुख्यालय और तिहाड़ जेल परिसर में तैनात अधिकारियों का भी तबादला किया गया है।  उन्होंने बताया कि जिन लोगों का तबादला किया गया है, उनमें पांच उप अधीक्षक, नौ सहायक अधीक्षक, आठ हेड वार्डर और 58 वार्डर शामिल हैं।

बेनीवाल की ओर से 99 अधिकारियों के तबादले का आदेश जारी किए जाने के कुछ दिनों बाद यह ताजा तबादला आदेश जारी किया गया है। तिहाड़ जेल में गत दो मई को 33 वर्षीय तेजपुरिया की कथित तौर पर गोगी गैंग के चार सदस्यों ने चाकू घोंपकर हत्या कर दी थी।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM