दिल्ली में सेवाओं पर नियंत्रण संबंधी अध्यादेश का मामला : शनिवार को चंद्रशेखर राव से मिलेंगे CM केजरीवाल

खबरे |

खबरे |

दिल्ली में सेवाओं पर नियंत्रण संबंधी अध्यादेश का मामला : शनिवार को चंद्रशेखर राव से मिलेंगे CM केजरीवाल
Published : May 26, 2023, 6:03 pm IST
Updated : May 26, 2023, 6:03 pm IST
SHARE ARTICLE
CM Kejriwal will meet Chandrasekhar Rao on Saturday
CM Kejriwal will meet Chandrasekhar Rao on Saturday

केजरीवाल ने मामले में समर्थन के लिए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पार्टी नेता राहुल गांधी से भी मिलने का समय मांगा है।

New Delhi: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शनिवार को तेलंगाना के अपने समकक्ष के चंद्रशेखर राव से हैदराबाद में मुलाकात करेंगे और राष्ट्रीय राजधानी में सेवाओं के नियंत्रण से संबंधित केंद्र के अध्यादेश का विरोध करने के लिए भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) का समर्थन मांगेंगे। आप के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल अध्यादेश के खिलाफ समर्थन हासिल करने के लिए गैर-भाजपा दलों के नेताओं से संपर्क साध रहे हैं, ताकि इस बारे में संसद में विधेयक लाए जाने पर केंद्र की कोशिश विफल हो जाए।

केजरीवाल ने ट्वीट किया, ‘‘उच्चतम न्यायालय के आदेशों के खिलाफ भाजपा नीत सरकार द्वारा जारी असंवैधानिक और अलोकतांत्रिक अध्यादेश के खिलाफ समर्थन मांगने के लिए तेलंगाना के मुख्यमंत्री से कल हैदराबाद में मुलाकात करूंगा।’’

इस हफ्ते की शुरुआत में, केजरीवाल ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सुप्रीमो ममता बनर्जी, शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) प्रमुख उद्धव ठाकरे और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) प्रमुख शरद पवार से मुलाकात कर इस मामले में उनका समर्थन मांगा था। केजरीवाल इस मुद्दे पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राज्य के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव से भी समर्थन मांग चुके हैं।.

केजरीवाल ने मामले में समर्थन के लिए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पार्टी नेता राहुल गांधी से भी मिलने का समय मांगा है।

केंद्र ने 19 मई को दिल्ली में समूह-ए के अधिकारियों के स्थानांतरण और पदस्थापना के लिए एक प्राधिकरण बनाने को लेकर अध्यादेश जारी किया था, जिसे आप नीत सरकार ने सेवाओं के नियंत्रण पर उच्चतम न्यायालय के फैसले के साथ धोखा बताया था।.

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM