बिहार निषाद संघ ने वीरांगना फूलन देवी का 22वां शहादत दिवस किया आयोजित

खबरे |

खबरे |

बिहार निषाद संघ ने वीरांगना फूलन देवी का 22वां शहादत दिवस किया आयोजित
Published : Jul 26, 2023, 1:15 pm IST
Updated : Jul 26, 2023, 4:54 pm IST
SHARE ARTICLE
photo
photo

टाईम पत्रिका में विश्व के16 क्रातिकारी महिलाओं में फूलन देवी को चौथे स्थान पर रखा है।

Patna: पटना के पुनाईचक मेंअवस्थित बिहार निषाद संघ के प्रदेश कार्यालय में वीरांगना फूलन देवी का 22वां सहादत दिवस प्रदेेश अध्यक्ष  हरेंद्र प्रसाद निषाद के अध्यक्षता में आयोजित किया गया। इस अवसर पर संघ के सभी पदाधिकारी एवं अन्य सदस्यगण उनके तैलचित्र चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धाजंलि अर्पित किए। मुख्य संरक्षक चरितर चौधरी ने कहा कि फूलन देवी एक बहादुर महिला थी, इसी मसहूर टाईम पत्रिका में विश्व के16 क्रातिकारी महिलाओं में फूलन देवी को चौथे स्थान पर रखा है।

प्रधान महासचिव अवध कुमार चौधरी ने कहा कि जब फूलन देवी के साथ  पन्द्रह वर्ष की उम्र में कुछ सामंतियों द्वारा गैंग रेप हुआ था, न्याय के लिए इन्होने बंदूक लेकर डकैतों का अपना गिरोह बनाया। फिर गैंग रेप  का बदला लेने के लिए 1981 में उन 22 सामंतियों लाइन मे खडा कर गोलियों से भूज डाला। उपाध्यक्ष विनय कुमार विद्यार्थी ने कहा कि निषाद समाज को जुल्म और अत्याचार के खिलाफ संघर्ष के लिए फूलन देवी के जीवन से प्रेरणा लेकर तैयार रहने की जरूरत है। महासचिव उमेश मंडल एव दिलीप कुमार निषाद ने कहा कि फूलन देवी के सघर्ष एव जनसमर्थन देख कर तत्कालीन  सपा नेता मुलायम सिंह यादव अपने पार्टी से मिर्जापुर  लोकसभा  से चुनाव लड़वाया और पहली बार 1994 और दुबारा 1999 में सांसद बनी। 25 जुलाई 2001 को दिल्ली में उनके सरकारी अवास पर ही शेर सिंह राणा  ने गोली मार कर हत्या कर दी।

महासचिव सुरेश प्रसाद सहनी एव मनोज कुमार ने केन्द्र  सरकार से हत्यारा शेरसिंह राणा को फासी की सजा दिलाने की मांग की। कार्यकारी प्रधान महासचिव धीरेंद्र कुमार निषाद ने केंद्र सरकार से फूलन देवी को भारतरत्न देने की मांग  की। बैठक में राजेश कुमार, जीबोधन निषाद,रामाश्रय सहनी,सुनील कुमार चौधरी ,अभिमन्यु  निषाद, रामदेव चौधरी,मदन प्रसाद सिंह, डाॅ शतीस कुमार, सोनु कुमार, विजय कुमार सहनी,महन्त मुखिया, श्रवण कुमार सहनी, अखिलेश प्रेमकुमार निषाद, रामजतन चौधरी कुसुम देवी ,रामप्रवेश निषाद संजय कुमार सहनी ने भी अपने विचार रखें।

 

Location: India, Bihar, Patna

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

Bathinda Punjab Police के LIVE बुलडोजर ऑपरेशन से लोग खुश! Bulldozer Action Against Smugglers

03 Mar 2025 5:58 PM

मादक पदार्थों के तस्कर उत्पात मचा रहे ! घर-घर जाकर पंजाब पुलिस कर रही कार्रवाई, CASO Operation

01 Mar 2025 5:38 PM

हत्यारे सज्जन कुमार को चौक पर फाँसी दो, आजीवन कारावास तो बहुत कम

01 Mar 2025 5:36 PM

धाकड़ पुलिस अधिकारी की नशा तस्करों को सीधी चेतावनी, अब गांव में घुसकर दिखाएं | Punjab Against Drugs

28 Feb 2025 5:27 PM

बवासीर और कैंसर जैसी भयानक बीमारियाँ पहली स्टेज से आखिरी स्टेज तक कैसे पहुँचती हैं?

28 Feb 2025 5:24 PM

महिला नशा तस्कर पर कार्रवाई करने वाले Sarpanch के पास आया CM Bhagwant Mann का फोन | Punjab Drugs Action

28 Feb 2025 5:23 PM