दिल्ली : डॉक्टर पर चार वर्षीय बच्ची से छेड़छाड़ का आरोप, गिरफ्तार

खबरे |

खबरे |

दिल्ली : डॉक्टर पर चार वर्षीय बच्ची से छेड़छाड़ का आरोप, गिरफ्तार
Published : Mar 28, 2023, 3:43 pm IST
Updated : Mar 28, 2023, 3:43 pm IST
SHARE ARTICLE
Delhi: Doctor accused of molesting a four-year-old girl, arrested
Delhi: Doctor accused of molesting a four-year-old girl, arrested

कथित घटना रविवार को हुई।

New Delhi: उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के आदर्श नगर में एक क्लीनिक में चार साल की बच्ची से कथित तौर पर छेड़छाड़ के आरोप में 55 वर्षीय डॉक्टर को गिरफ्तार किया गया।  पुलिस के मुताबिक, कथित घटना रविवार को हुई। घटना के एक दिन बाद दर्ज कराई गई अपनी शिकायत में पीड़िता की मां ने कहा कि बच्ची के पेट में दर्द की शिकायत के बाद वह उसे अपने इलाके के एक क्लीनिक में जांच के लिए ले गई।

क्लीनिक में प्रवेश करने के बाद महिला को याद आया कि वह अपना पर्स भूल गई थी और उसे लेने के लिए बाहर चली गई। महिला ने आरोप लगाया कि जब वह वापस लौटी तो उसने देखा कि डॉक्टर ने उसकी बेटी की ड्रेस के अंदर हाथ डाला हुआ था और उसे गलत तरीके से छू रहा था।

पुलिस उपायुक्त (उत्तर-पश्चिमी) जितेंद्र कुमार मीणा ने कहा, ‘‘पीड़िता की मां की शिकायत के आधार पर यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम और भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 354 (ए) (यौन उत्पीड़न) के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा, ‘‘आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया गया और मामले की जांच की जा रही है।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM