भाजपा सरकार बेटी नहीं, बेटी के साथ अपराध करने वालों को बचाती है: कांग्रेस

खबरे |

खबरे |

भाजपा सरकार बेटी नहीं, बेटी के साथ अपराध करने वालों को बचाती है: कांग्रेस
Published : May 29, 2023, 6:19 pm IST
Updated : May 29, 2023, 6:19 pm IST
SHARE ARTICLE
photo
photo

उन्होंने दावा किया, ‘‘जिस व्यक्ति (बृजभूषण) को जेल में होना चाहिए था, वो कल नए संसद भवन में बैठा हुआ था।

New Delhi: कांग्रेस ने दिल्ली में महिला पहलवानों के साथ कथित बदसलूकी और शाहबाद डेरी इलाके में किशोरी की निर्मम हत्या के मामलों को लेकर सोमवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि यह सरकार बेटी नहीं, बेटी के साथ अपराध करने वालों को बचाती है। पार्टी नेता अलका लांबा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को सुनिश्चित करना चाहिए कि यौन शोषण के आरोपी भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी हो। 

उन्होंने कहा कि बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ कार्रवाई नहीं हो रही है, जिससे अपराधियों के हौसले बुलंद हो रहे हैं।  कांग्रेस प्रवक्ता शमा मोहम्मद ने कहा कि महिला पहलवानों के विषय पर प्रधानमंत्री मोदी को ‘चुप्पी’ तोड़नी चाहिए। अलका लांबा ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘इन पहलवानों को मजबूरी में जंतर-मंतर पर बैठना पड़ा। सरकार नहीं झुकी और अपने अपराधी सांसद बृजभूषण शरण सिंह को बचाती रही। उच्चतम न्यायालय के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज की गई।’’

उन्होंने दावा किया, ‘‘जिस व्यक्ति (बृजभूषण) को जेल में होना चाहिए था, वो कल नए संसद भवन में बैठा हुआ था। यहां पहलवानों से लोकतांत्रिक ढंग से धरने पर बैठने का अधिकार छीन लिया गया।’’

लांबा ने आरोप लगाया, ‘‘ये सरकार बेटी नहीं, बेटी के साथ अपराध करने वालों को बचाती है। भाजपा अपराधियों को हिम्मत देने का काम कर रही है। भाजपा के एक अपराधी सांसद को बचाने के लिए पूरा तंत्र और पुलिस प्रशासन संरक्षण दे रहा है।’’

उन्होंने दिल्ली में किशोरी की हत्या के मामले को लेकर कहा, ‘‘यह दिल दहला देने वाली घटना है। इसमें सख्त सजा होनी चाहिए। भाजपा और आम आदमी पार्टी को राजनीति करने के बजाय यह बताना चाहिए कि दिल्ली में अपराधियों के हौसले बुलंद क्यों हैं।’’ उल्लेखनीय है कि उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के शाहबाद डेरी इलाके में 16 वर्षीय लड़की की कथित तौर पर उसके प्रेमी ने चाकू मारकर नृशंस हत्या कर दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। .

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM