कर्नाटक में कांग्रेस को 136 सीटें मिलीं, मध्य प्रदेश में 150 सीटें मिलेंगी: राहुल

खबरे |

खबरे |

कर्नाटक में कांग्रेस को 136 सीटें मिलीं, मध्य प्रदेश में 150 सीटें मिलेंगी: राहुल
Published : May 29, 2023, 4:59 pm IST
Updated : May 29, 2023, 4:59 pm IST
SHARE ARTICLE
फोटो साभार PTI
फोटो साभार PTI

मध्यप्रदेश में इस साल नवंबर-दिसंबर में विधानसभा चुनाव होना है।.

New Delhi: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को कहा कि मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में भी उनकी पार्टी कर्नाटक का प्रदर्शन दोहराने जा रही है और वहां उसे 150 सीटें मिलेंगी। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने इस साल के आखिर में होने वाले मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर पार्टी की राज्य इकाई के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक की। इस बैठक में राहुल गांधी और पार्टी के संगठन महासचिव के.सी. वेणुगोपाल भी शामिल हुए।

बैठक के बाद राहुल गांधी ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘अभी हमारी लंबी चर्चा हुई। हमारा आंतरिक आकलन है कि हमें मध्य प्रदेश में 150 मिलने जा रही है। कर्नाटक में 136 सीटें मिली हैं। हमने कर्नाटक में जो किया है वही मध्य प्रदेश में दोहराने जा रहे हैं।’’ यह पूछे जाने पर कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस की ओर से मुख्यमंत्री का चेहरा कमलनाथ होंगे तो राहुल गांधी ने सिर्फ यह कहा, ‘‘हमें 150 सीटें मिलने वाली हैं।’’

मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, पार्टी के राज्य प्रभारी जयप्रकाश अग्रवाल और कई अन्य वरिष्ठ नेताओं ने इस बैठक में भाग लिया। इस बैठक में संगठन और चुनाव तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। मध्यप्रदेश में इस साल नवंबर-दिसंबर में विधानसभा चुनाव होना है।.

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

Himachal Police ने मोटरसाइकिल सवार पंजाबी युवक पर किए 2 पर्चे, झपटमारी पर की कार्रवाई

17 Mar 2025 1:33 PM

आखिर जस्प्रीत को क्यों करना पड़ा बच्चे का अपहरण | Ludhiana Encounter Canada-returned Youth family Interview

15 Mar 2025 5:57 PM

सुखबीर बादल से पूछा - क्या आपने बरगारी कलां में गोली चलाने का आदेश दिया था, उन्होंने कहा "हां"|Harpreet Singh

15 Mar 2025 5:54 PM

जब ड्रग तस्कर के घर छापेमारी करने पहुंची भारी पुलिस बल, देखिए कैसे भागे तस्कर!

12 Mar 2025 5:52 PM

इस गांव में कोई भी घर नशे से नहीं बचा, अपने ही घर के बर्तन और कपड़े चुराकर करते हैं नशा|Spokesman D Sath

12 Mar 2025 5:50 PM

अब Nawanshahr में नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई,Bulldozer से मिनटों में ढहाया गया मकान

11 Mar 2025 5:59 PM