New Delhi: तिहाड़ जेल में कैदियों ने एक विचाराधीन कैदी पर किया हमला

खबरे |

खबरे |

New Delhi: तिहाड़ जेल में कैदियों ने एक विचाराधीन कैदी पर किया हमला
Published : May 29, 2023, 5:50 pm IST
Updated : May 29, 2023, 5:50 pm IST
SHARE ARTICLE
New Delhi: Inmates in Tihar Jail attack an undertrial
New Delhi: Inmates in Tihar Jail attack an undertrial

कैदियों ने राहुल उर्फ पवन पर चाकू और हाथ से बने औजारों से ताबड़तोड़ हमले किए।

New Delhi: दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद कुछ कैदियों ने सोमवार को कथित तौर पर चाकू और हाथ से बनाए औजारों से एक विचाराधीन कैदी पर हमला कर दिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह घटना अपराह्न 12 बजकर 38 मिनट पर तिहाड़ जेल परिसर की केंद्रीय जेल संख्या एक में हुई।

अधिकारियों के मुताबिक, कैदियों ने राहुल उर्फ पवन पर चाकू और हाथ से बने औजारों से ताबड़तोड़ हमले किए। उन्होंने बताया कि हमलावरों में शामिल एक विचाराधीन कैदी आलोक उर्फ विशाल ने खुद को भी चोट पहुंचाई। जल्द ही जेल कर्मचारियों, तमिलनाडु विशेष पुलिस और एक त्वरित प्रतिक्रिया टीम ने हस्तक्षेप किया और कैदियों को अलग-अलग कर दिया। जेल अधिकारी ने कहा, “जेल डिस्पेंसरी में प्राथमिक चिकित्सा के बाद दोनों घायलों को इलाज के लिए दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल ले जाया गया।” 

उन्होंने कहा कि घटना के बारे में हरि नगर थाने को भी सूचित किया गया है । थाने को प्राथमिकी दर्ज करने और मामले में कानूनी कार्रवाई करने के लिए कहा गया है।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM