New Delhi: प्यार का खौफनाक अंत! चाकू से किए 40 वार फिर पत्थर से कुचला प्रेमिका का चेहरा, मूकदर्शक बने रहे लोग

खबरे |

खबरे |

New Delhi: प्यार का खौफनाक अंत! चाकू से किए 40 वार फिर पत्थर से कुचला प्रेमिका का चेहरा, मूकदर्शक बने रहे लोग
Published : May 29, 2023, 2:20 pm IST
Updated : May 29, 2023, 2:20 pm IST
SHARE ARTICLE
photo
photo

इस मर्डर का सनसनीखेज सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है,...

New Delhi: दिल्ली से एक दिल दहला देनेवाली घटना सामने आई है। दिल्ली के शाहाबाद डेयरी इलाके में एक नाबालिग लड़की की चाकुओं से गोदकर और पत्थर से मार  कर हत्या कर दी गई. इस मर्डर का सनसनीखेज सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें एक लड़का एक नाबालिग लड़की को बेरहमी से चाकु से वार करता दिख रहा है। घटना का वीडियो देख दिल सहम जाता है.  

मामला दिल्ली के बाहरी उत्तरी जिले के शाहबाद डेयरी पुलिस थाना का है। पुलिस पड़ताल में मृतका की पहचान 16 साल की साक्षी और आरोपी की पहचान साहिल के रूप में हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक दोनों रिलेशनशिप में थे और दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहा सुनी हो गई थी। इससे वो इतना भड़क गया कि उसने नाबालिग पर ताबरतोड़ चाकू से हमला करना शुरू कर दिया। उसने करीब 40 बार नाबालिग पर चाकू से हमला किया और इससे भी उसका मन नहीं भरा तो उसने मर चुकी साक्षी पर पत्थर से भी हमला किया। इन सबमे हैरानी कि बात यह है कि जब आरोपी नाबालिग पर हमला कर रहा है तब उसके आसपास कई लोग है लेकिन वो इसे नजरअंदाज कर रहे है और आ जा रहे हैं. कोई बीच बचाव करने नहीं आया. 

मिली जानकारी के मुताबिक नाबालिग अपनी सहेली भावना के साथ बर्थडे पार्टी में शामिल होने जा रही थी. तभी आरोपी साहिल उसे रोक लेता है और दोनों में बहस हो जाती है। जिसके बाद आरोपी नाबालिग पर महला कर देता है।  यह पूरी घटना CCTV में कैद हो गई। फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि आरोपी साहिल लड़की को चाकुओं से गोद रहा है. गली में लोग आते जाते दिखाई दे रहे हैं. लेकिन कोई भी बीच बचाव करने को तैयार नहीं है। 

फिलहाल पुलिस ने पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। वहीं आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 के तहत  प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है. बता दें कि फिलहाल आरोपी फरार है। 

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM