गुजरात: बस की चपेट में आने से पांच लोगों की मौत, कई घायल

खबरे |

खबरे |

गुजरात: बस की चपेट में आने से पांच लोगों की मौत, कई घायल
Published : May 10, 2023, 12:03 pm IST
Updated : May 10, 2023, 12:03 pm IST
SHARE ARTICLE
Gujarat: Five killed, several injured after being hit by a bus
Gujarat: Five killed, several injured after being hit by a bus

क्कर लगने से राज्य परिवहन की बस तेजी से आगे बढ़ी जिससे वहां खड़े पांच लोग कुचल गए।

अहमदाबाद: गुजरात के गांधीनगर जिले के कलोल शहर में बुधवार को सुबह तेज रफ्तार से जा रही एक निजी लग्जरी बस ने वहां खड़ी राज्य परिवहन (एसटी) की बस को टक्कर मार दी जिससे उसके आगे खड़े पांच लोगों की कुचल कर मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।.

कलोल पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना सुबह करीब साढ़े सात बजे एक स्थानीय बस अड्डे के पास हुई जहां कुछ यात्री बस का इंतजार कर रहे थे।

उन्होंने बताया कि वहां खड़ी राज्य परिवहन की बस में एक तेज रफ्तार लग्जरी बस ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से राज्य परिवहन की बस तेजी से आगे बढ़ी जिससे वहां खड़े पांच लोग कुचल गए।

अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना में पांच लोगों की मौत हो गई जबकि पांच से सात अन्य लोग घायल हो गए। उन्होंने बताया कि घायलों को सरकारी अस्पताल ले जाया गया। अधिकारी के मुताबिक, दुर्घटना में मारे गए लोगों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।.

Location: India, Gujarat, Ahmedabad

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

पंजाब पुलिस ने बॉर्डर किया खाली, ट्रैक्टर और बैरिकेड्स हटाए, किसान विरोध लाइव अपडेट खनौरी बॉर्डर

20 Mar 2025 7:04 PM

मोर्चा उठाने के बाद किसाना ने किया बड़ा ऐलान, पूरे प्रदेश में किसान करेंगे धरना प्रदर्शन

20 Mar 2025 7:02 PM

Gidderbaha में किसानों और Police के बीच मारपीट, पुलिस ने किसानों को हिरासत में लिया

20 Mar 2025 5:51 PM

Shambhu border खाली होने के बाद वरिष्ठ पुलिस अधिकारी का बड़ा बयान

20 Mar 2025 5:49 PM

हिमाचल में पंजाबी युवाओं के साथ दुर्व्यवहार - Adv Simranjit Singh | Manali Sant Bhindranwale Viral Video

18 Mar 2025 5:35 PM

हिमाचल वायरल वीडियो समेत अकाली दल भर्ती पर खुलकर बोले Giani Harpreet Singh

18 Mar 2025 5:33 PM