जींद में नाबालिग थ्रोबाल खिलाड़ी से सामूहिक दुष्कर्म, कोच के खिलाफ मामला दर्ज
जींद में नाबालिग थ्रोबाल खिलाड़ी से सामूहिक दुष्कर्म, कोच के खिलाफ मामला दर्ज
Published : Aug 1, 2023, 5:56 pm IST
Updated : Aug 1, 2023, 5:56 pm IST
SHARE ARTICLE
photo
photo

शिकायतकर्ता के अनुसार, कोच और उसके दोस्त ने उसकी बेटी को काफी देर तक बंधक बनाकर रखा और ...

जींद:  हरियाणा के जींद जिले के सदर थाना क्षेत्र में एक नाबालिग थ्रोबाल खिलाड़ी के साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है।  महिला थाना पुलिस ने खिलाड़ी की मां की शिकायत पर पीड़िता के कोच, उसके दोस्त और नरवाना की एक फर्नीचर की दुकान के मालिक के खिलाफ अपहरण, सामूहिक दुष्कर्म, बंधक बनाने सहित भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की विभिन्न धाराओं और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की प्रासंगिक धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

पुलिस ने कहा कि वह मामले की जांच कर रही है। शिकायतकर्ता के मुताबिक, उसकी साढ़े 14 साल की बेटी जुलानी गांव के पास गुरुकुल अदादमी में थ्रोबाल का प्रशिक्षण ले रही है। उसने आरोप लगाया कि गत 30 जुलाई को अकादमी का कोच उसकी बेटी को प्रतियोगिता में हिस्सा दिलवाने की बात कहकर नरवाना की एक फर्नीचर की एक दुकान में ले गया और वहां अपने दोस्त के साथ उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

शिकायतकर्ता के अनुसार, कोच और उसके दोस्त ने उसकी बेटी को काफी देर तक बंधक बनाकर रखा और इस दौरान दुकानदार बाहर पहरेदारी करता रहा। शिकायतकर्ता ने कहा कि आरोपियों ने घटना के बारे में किसी को बताने पर पीड़िता को बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दी। शिकायतकर्ता ने कहा कि शाम को घर लौटी बेटी ने कोच और उसके दोस्त की करतूत के बारे में बताया, जिसके बाद वह उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराने के लिए महिला थाने पहुंची।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM