Naveen Jindal Nomination: कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट से BJP के नवीन जिंदल ने भरा नामांकन, सीएम सैनी भी रहे मौजूद

खबरे |

खबरे |

Naveen Jindal Nomination: कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट से BJP के नवीन जिंदल ने भरा नामांकन, सीएम सैनी भी रहे मौजूद
Published : May 2, 2024, 6:06 pm IST
Updated : May 2, 2024, 6:06 pm IST
SHARE ARTICLE
BJP's Naveen Jindal files nomination from Kurukshetra Lok Sabha seat News in Hindi
BJP's Naveen Jindal files nomination from Kurukshetra Lok Sabha seat News in Hindi

नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि छह मई है।

Haryana News: हरियाणा की कुरूक्षेत्र लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी( भाजपा) के उम्मीदवार नवीन जिंदल ने बृहस्पतिवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन दाखिल करने के दौरान नवीन जिंदल के साथ हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी मौजूद थे। बाद में नवीन जिंदल ने एक जनसभा को भी संबोधित किया जिसमें मुख्यमंत्री के अलावा उनके परिवार के सदस्य और भाजपा नेता मौजूद थे।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र के मतदाताओं से जिंदल को विजयी बनाने की अपील करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पिछले दस वर्षों में देश प्रगति के पथ पर आगे बढ़ा है। कांग्रेस छोड़कर मार्च में भाजपा में शामिल हुए जिंदल 2004-2014 के बीच कुरूक्षेत्र लोकसभा सीट से सांसद थे। उनका मुकाबला इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के वरिष्ठ नेता अभय सिंह चौटाला और आम आदमी पार्टी (आप) के सुशील गुप्ता सहित अन्य से है।

ICC T20 World Cup: पहली बार T20 वर्ल्ड कप खेलने जा रही कनाडा ने ऐलाना अपनी टीम, साद बिन जफर करेंगे कप्‍तानी

विपक्ष के 'इंडिया' गठबंधन में शामिल आम आदमी पार्टी (आप) हरियाणा में कुरूक्षेत्र सीट पर चुनाव लड़ रही है जबकि राज्य की शेष नौ सीट पर कांग्रेस किस्मत आजमा रही है। हरियाणा की दस लोकसभा सीट के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया सोमवार को शुरू हुई। इन सीट पर 25 मई को मतदान होगा।

नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि छह मई है। नामांकन की जांच सात मई को की जाएगी और उम्मीदवार नौ मई तक अपना नामांकन वापस ले सकते हैं।

Punjab News: सुबह टहलने निकली विवाहिता को आवारा कुत्तों ने बुरी तरह नोचा, मौत  

(For more news apart from Stray BJP's Naveen Jindal files nomination from Kurukshetra Lok Sabha seat News in Hindi, stay tuned to Rozana Spokesman Hindi)
 

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

Congress ਦੇਵੇਗੀ Farmers ਨੂੰ Delhi ਜਾਣ ਨੂੰ ਰਾਹ, Punjab ਦੇ MP Dr. Amar Singh ਕਰ ਗਏ ਐਲਾਨ!

28 Sep 2024 5:58 PM

ਪ੍ਰਧਾਨਗੀ ਲਈ PU ਚੋਣਾਂ 'ਚ ਪਾਰਟੀਆਂ ਦੇ ਫਸੇ ਸਿੰਙ, ਸ਼ੁਰੂ ਹੋ ਗਿਆ ਜ਼ੋਰਦਾਰ ਪ੍ਰਚਾਰ ਤੇ ਠੋਕ ਕੇ ਬੋਲਦੇ ਮੁੰਡੇ!

31 Aug 2024 4:52 PM

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM