Haryana Election News: पूर्व मुख्यमंत्री ओपी चौटाला ने की कृषि बजट की घोषणा

खबरे |

खबरे |

Haryana Election News: पूर्व मुख्यमंत्री ओपी चौटाला ने की कृषि बजट की घोषणा
Published : Oct 2, 2024, 5:50 pm IST
Updated : Oct 2, 2024, 5:50 pm IST
SHARE ARTICLE
OP Chautala announced agriculture budget news in hindi
OP Chautala announced agriculture budget news in hindi

चौटाला ने कहा कि सबसे पहले जननायक चौ. देवीलाल ने कृषि कर्ज माफ करने जैसे किसान हितैषी निर्णय लिए थे।

Haryana Election News In Hindi: पूर्व मुख्यमंत्री एवं इनेलो सुप्रीमो चौधरी ओम प्रकाश चौटाला ने मंगलवार को इनेलो- बसपा गठबंधन द्वारा की गई चुनावी घोषणाओं के अलावा किसानों के लिए विशेष रूप से कृषि बजट की भी घोषणा की। उन्होंने कहा कि हरियाणा के इतिहास में पहली बार किसी राजनीतिक पार्टी ने किसानों की कमजोर आर्थिक स्थिति को देखते हुए अपने चुनावी वादों में कृषि को प्राथमिकता देते हुए सरकार बनने पर कृषि बजट बनाया जाएगा।

चौटाला ने कहा कि सबसे पहले जननायक चौ. देवीलाल ने किसानों के दुख दर्द को समझते हुए प्राकृतिक आपदा के कारण खराब हुई फसल के लिए मुआवजा देने की शुरुआत की और कृषि कर्ज माफ करने जैसे किसान हितैषी निर्णय लिए थे। जननायक देवीलाल की नीतियों को आगे बढ़ाते हुए चौ. ओम प्रकाश चौटाला ने किसानों के उत्थान के लिए सरकार बनने पर पहली कलम से किसानों के कर्जे माफ करने की घोषणा की।

इनेलो-बसपा गठबंधन की पहली प्राथमिकता फसलों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य सुनिश्चित करने और एमएसपी की कानूनी गारंटी देने की होगी ताकि किसानों को उसकी फसल का उचित मूल्य मिल सके।

कृषि बजट में किए वादे

• सभी फसलों पर एमएसपी

• उर्वरक पर सब्सिडी

• कृषि के लिए बिजली की खपत पर सब्सिडी

• सौर उपकरणों पर सब्सिडी

• बीज पर सब्सिडी

• कृषि उत्पादन पर शोध के लिए समर्पित बजट

• आपदा राहत के लिए समर्पित बजट

• पशु चारा, दवाओं पर सब्सिडी

• कृषि मशीनों पर राज्य कर में छूट

• कृषि भंडारण पर सब्सिडी

• किसानों की तकनीकी शिक्षा के लिए बजट

• कृषि गतिविधियों के लिए रियायती ब्याज दरों के साथ ऋण सुविधा।

(For more news apart from OP Chautala announced agriculture budget news in Hindi ,stay tuned to Spokesman Hindi)

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM