हरियाणा में ट्रक और बस की जोरदार टक्कर, आठ लोगों की मौत

खबरे |

खबरे |

हरियाणा में ट्रक और बस की जोरदार टक्कर, आठ लोगों की मौत
Published : Mar 3, 2023, 12:08 pm IST
Updated : Mar 3, 2023, 12:08 pm IST
SHARE ARTICLE
Heavy collision of truck and bus in Haryana, eight people died
Heavy collision of truck and bus in Haryana, eight people died

ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

अंबाला :  हरियाणा के अंबाला जिले में कक्कड़ माजरा गांव के पास शुक्रवार को एक ट्रक और बस की टक्कर में आठ लोगों की मौत हो गई और करीब 15 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। घटना पंचकूला-यमुनानगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर कक्कड़ माजरा गांव के पास हुई। बस उत्तर प्रदेश के बरेली से हिमाचल प्रदेश के बद्दी जा रही थी।

पुलिस ने बताया कि बस के तीन यात्री कक्कड़ माजरा में उतर रहे थे, तभी ट्रक ने वाहन को टक्कर मार दी। घायलों को अंबाला सिटी और नारायणगढ़ के सरकारी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने बताया कि बस में सवार अधिकतर लोग निर्माण कार्य करने वाले प्रवासी मजदूर थे। राहगीरों की मदद से हताहत लोगों को बस से बाहर निकाला गया। उन्होंने बताया कि ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Location: India, Haryana, Ambala

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM