67वीं हरियाणा सीनियर राज्य कुश्ती प्रतियोगिता शुरू, 4 दिसम्बर तक...
67वीं हरियाणा सीनियर राज्य कुश्ती प्रतियोगिता शुरू, 4 दिसम्बर तक...
Published : Dec 3, 2022, 2:16 pm IST
Updated : Dec 3, 2022, 2:16 pm IST
SHARE ARTICLE
67th Haryana Senior State Wrestling Competition begins, till December 4...
67th Haryana Senior State Wrestling Competition begins, till December 4...

कृषि मंत्री JP दलाल ने पहलवानों के हाथ मिलवाकर प्रतियोगिता की शुरूवात की . इंटरनेशनल कुश्ती पहलवान भी इसमे भाग ले रहें हैं . जो 4 दिसम्बर तक चलेगी

हरियाणा  की 67वीं राज्य सीनियर कुश्ती प्रतियोगिता शुरू हो गई है। बहादुरगढ़ के मॉर्डन स्कूल में चार दिन तक कुश्ती का महाकुंभ जारी रहेगा। प्रतियोगिता  की शुरूआत हरियाणा के कृषि मंत्री जे पी दलाल ने पहलवानों के हाथ मिलवाकर की है। इससे पहले कृषि मंत्री का  मॉर्डन स्कूल के चेयरमैन और हरियाणा कुश्ती संघ के महासचिव राकेश कोच ने जोरदार स्वागत भी किया। कुश्ती के ये महामुकाबले 4 दिन तक चलते रहेंगे। पहले दो दिन राज्य कुश्ती प्रतियोगिता होगी तो 5 से 6 दिसम्बर तक ग्रैंड प्रिक्स रैंकिंग कुश्ती प्रतियोगिता होगी।  कृषि मंत्री जेपी दलाल ने पहलवानों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हरियाणा कुश्ती की धरती है और हरियाणा की बेटियों ने दुनिया में तिरंगा लहराने का काम किया है।

 हरियाणा कुश्ती का सिरमौर है। सीनियर कुश्ती प्रतियोगिता में जीतने वाले पहलवान नेशनल कुश्ती प्रतियोगिता के लिए क्वालिफाई कर जाएंगे। सीनियर कुश्ती प्रतियोगिता के महिला वर्ग में ओलम्पियन सोनम मलिक, वर्ल्ड चैम्पियन अंतिम पंघाल, कॉमनवैल्थ चैम्पियन नैना, वर्ल्ड कुश्ती की मैडलिस्टर निर्मला और यूथ ओलम्पिक मैडलिस्ट पूजा ढांडा भी भाग ले रही है। पूजा ढांडा ने अपना पहला मुकाबला भी आसानी से जीत लिया है।

सीनियर वर्ग में महिला और पुरूष वर्ग के 360 पहलवान भाग ले रहे हैं। पुरूष वर्ग में वर्ल्ड चैम्पियन उदित, सागर जागलान, अर्जुन अवार्डी सुमित मलिक, एशियन चैम्पियन राहुल और कॉमनवैल्थ चैम्पियन नवीन भी अपने दांव पेंच दिखाने के लिये भाग ले रहे हैं।

Location: India, Haryana, Gurgaon

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM