Haryana News : ट्रक ने कार को मारी टक्कर, वायुसेना कर्मी की मौत

खबरे |

खबरे |

Haryana News : ट्रक ने कार को मारी टक्कर, वायुसेना कर्मी की मौत
Published : Jan 4, 2024, 6:04 pm IST
Updated : Jan 4, 2024, 6:04 pm IST
SHARE ARTICLE
Haryana News: Truck hits car, Air Force personnel dies
Haryana News: Truck hits car, Air Force personnel dies

पुलिस ने बताया कि नितिन राजस्थान के जोधपुर में तैनात थे और गत 30 दिसंबर को 10 दिन की छुट्टी पर अपने पैतृक घर आए थे।

Haryana News: चरखी दादरी में रावलधी-भिवानी लिंक मार्ग के समीप एक तेज रफ्तार ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। इस हादसे में कार सवार वायुसेना कर्मी की मौत हो गई। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस से बताया कि मृतक की पहचान बधवाना निवासी नितिन (23) के तौर पर की गई है जो वायुसेना में एलडीसी क्लर्क थे।

पुलिस ने बताया कि नितिन राजस्थान के जोधपुर में तैनात थे और गत 30 दिसंबर को 10 दिन की छुट्टी पर अपने पैतृक घर आए थे। पुलिस ने बताया कि हादसा बुधवार रात को तब हुआ जब नितिन अपनी कार से भिवानी के नवां राजगढ़ स्थित अपने मामा के घर जा रहे थे।

ये भी पढ़ें : 'Aranam' Movie OTT Release Update: जानें किस OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी तमिल थ्रिलर फिल्म 'अरनम'

To get all the latest updates, join us on Whatsapp Broadcast Channel.   

पुलिस के अनुसार नितिन जब नारनौल-हिसार मुख्य मार्ग पर दादरी के रावलधी-भिवानी लिंकमार्ग के समीप पहुंचे तभी एक ट्रक ने उनकी कार में टक्कर मार दी।  पुलिस ने बृहस्पतिवार को शव का दादरी सिविल अस्पताल में पोस्टमॉर्टम कराने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया।

पुलिस ने बताया कि मृतक के चाचा नरेश की तहरीर पर ट्रक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। सहायक उपनिरीक्षक औ जांच अधिकारी अनिल कुमार ने शव परिजनों को सौंप दिया गया है और प्रकरण में आगे की जांच की जा रही है।

(For More News Apart from Haryana News, Stay Tuned to Rozana Spokesman Hindi)

 

Location: India, Haryana, Bhiwani

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

राणा गुरजीत सिंह और राजा वड़िंग के बारे में क्या बोले बरिन्दर सिंह ढिल्लों

09 Apr 2025 5:26 PM

थार वाली महिला कांस्टेबल के बाद इंस्पेक्टर से 1 किलो चिट्टा बरामद

08 Apr 2025 6:59 PM

Punjab Latest Top News Today देखिये खास खबरें,Spokesman TV | LIVE

08 Apr 2025 6:56 PM

मनोरंजन कालिया हमला मामले में पंजाब पुलिस की प्रेस कॉन्फ्रेंस, 12 घंटे में सुलझी गुत्थी!

08 Apr 2025 6:54 PM

अमृतसर में हो रही समलैंगिक परेड को लेकर छिड़ा विवाद |Gay Parade in Amritsar

08 Apr 2025 5:45 PM

Spokesman Di Sath :इस गांव में फैक्ट्री बांट रही है मौत! हर घर में कैंसर, पीलिया के मरीज| Nimrat Kaur

08 Apr 2025 5:44 PM