नूंह में तनाव पैदा होने की आशंका के बारे में खुफिया जानकारी नहीं थी: नूह हिंसा के सवाल पर बोले अनिल विज
नूंह में तनाव पैदा होने की आशंका के बारे में खुफिया जानकारी नहीं थी: नूह हिंसा के सवाल पर बोले अनिल विज
Published : Aug 5, 2023, 4:02 pm IST
Updated : Aug 5, 2023, 4:02 pm IST
SHARE ARTICLE
anil vij (file photo)
anil vij (file photo)

मंत्री ने पूछा, “अगर उनके पास जानकारी थी, तो उन्होंने यह किसके साथ साझा की।”

चंडीगढ़: हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने कहा है कि नूंह जिले में धार्मिक शोभायात्रा के मद्देनजर तनाव पैदा होने की आशंका के बारे में उनके पास कोई खुफिया जानकारी नहीं थी। 31 जुलाई को इस शोभायात्रा पर हमला हुआ था। विज ने नूंह में भड़की हिंसा से संबंधित सवाल के जवाब में शुक्रवार को कहा, “मैंने अतिरिक्त मुख्य सचिव (एसीएस), गृह और डीजीपी से पूछा। उन्होंने भी यह कहा कि उन्हें कोई जानकारी नहीं थी।”

विज ने कहा, “पता नहीं यह (खुफिया जानकारी) किसी के पास थी या नहीं, मुझे इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। कम से कम मुझे तो इसके बारे में पता नहीं था।”

एक टीवी चैनल ने सीआईडी के एक निरीक्षक का ‘स्टिंग’ प्रसारित किया है, जिसमें कथित तौर पर दावा किया गया है कि अधिकारियों को मुस्लिम बहुल जिले नूंह में विश्व हिंदू परिषद (विहिप) की यात्रा के दौरान तनाव पैदा होने की आशंका के बारे में जानकारी थी। इस ‘स्टिंग’ की ओर इशारा करते हुए विज ने कहा कि स्टिंग ऑपरेशन का एक वीडियो सामने आया है और इसकी जांच होनी चाहिए कि निरीक्षक ने वह खुफिया जानकारी किसके साथ साझा की थी।

मंत्री ने पूछा, “अगर उनके पास जानकारी थी, तो उन्होंने यह किसके साथ साझा की।” विज ने कहा कि उन्होंने वीडियो को विश्लेषण के लिए गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव को भेजा है। राज्य का आपराधिक जांच विभाग (सीआईडी) मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के अधीन आता है।

नूंह में सोमवार को विश्व हिंदू परिषद की शोभायात्रा पर भीड़ के हमला करने के बाद भड़की सांप्रदायिक झड़प में दो होम गार्ड और एक इमाम समेत छह लोगों की मौत हो गई।  सांप्रदायिक झड़पों के संबंध में अब तक कुल 202 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और 80 को एहतियातन हिरासत में लिया गया है तथा 102 प्राथमिकी दर्ज की गई हैं।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM