Haryana News: शादी समारोह से घर लौट रहे युवकों को कार ने कुचला, 3 की मौत

खबरे |

खबरे |

Haryana News: शादी समारोह से घर लौट रहे युवकों को कार ने कुचला, 3 की मौत
Published : Feb 7, 2024, 5:04 pm IST
Updated : Feb 7, 2024, 5:04 pm IST
SHARE ARTICLE
Haryana News Youth returning home from wedding ceremony crushed by car, 3 killed
Haryana News Youth returning home from wedding ceremony crushed by car, 3 killed

जिनके साथ हादसा हुआ उनकी पहचान राजेश, योगेश, सुरिंदर, सज्जन और बब्लू कनीना के वार्ड नंबर 10 के रहने वाले के रूप में हुई है। 

Haryana News: हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले के गांव कनीना में गढ़ रोड स्थित मैरिज पैलेस से बीती रात कुछ लोग शादी समारोह में शामिल होकर पैदल घर लौट रहे थे। तभी एक तेज रफ्तार कार ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी. जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई. एक गंभीर रूप से घायल हो गया.

प्राप्त जानकारी के अनुसार ये लोग मंगलवार रात कनीना के गढ़ा रोड स्थित मैरिज पैलेस से एक शादी समारोह में शामिल होकर पैदल अपने घर लौट रहे थे तभी एक तेज रफ्तार कार ने चार लोगों को पीछे से टक्कर मार दी. 

जिनके साथ हादसा हुआ उनकी पहचान राजेश, योगेश, सुरिंदर, सज्जन और बब्लू कनीना के वार्ड नंबर 10 के रहने वाले के रूप में हुई है। 

घायलों को कनीना उप नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने बब्लू और योगेश को मृत घोषित कर दिया। वहां डॉक्टरों ने सुरिंदर और सज्जन की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। हायर सेंटर ले जाते समय सुरिंदर मौत हो गई जबकि सज्जन सिविल अस्पताल नारनौल में उपचाराधीन है. इस दुर्घटना में राजेश को कोई चोट नहीं आई और वह बाल-बाल बच गए।

बताया जा रहा है कि घटना के बाद वाहन चालक तो मौके से भाग निकला लेकिन क्षतिग्रस्त वाहन कुछ किलोमीटर आगे जाकर सड़क पर रुक गया. जिसके बाद वह गाड़ी को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने वाहन जब्त कर लिया। मृतकों को पोस्टमार्टम के लिए महेंद्रगढ़ सिविल अस्पताल ले जाया गया है।

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

इन बुजुर्गों का दर्द सुनकर पसीज जाएगा आपका दिल, क्योंकि अपने ही बन गए बेगाने

14 Apr 2025 2:11 PM

कुछ दिन पहले खिलाफ बोलने वाले Dalvir Goldy अब Partap Bajwa की कर रहे हैं प्रशंसा

12 Apr 2025 2:15 PM

Big Breaking: अकाली दल ने चुन लिया अपना नया अध्यक्ष, सुखबीर बादल तीसरी बार बने अध्यक्ष

12 Apr 2025 2:13 PM

पपलप्रीत अजनाला थाने पहुंचा, पुलिस उसे कल डिब्रूगढ़ से अमृतसर लेकर आई थी

11 Apr 2025 7:05 PM

Punjab Latest Top News Today | देखिये क्या है खास | Spokesman TV | LIVE

11 Apr 2025 7:03 PM

Inspector Ronnie को बड़ा झटका! कर्नल पर हमला मामले में कोर्ट ने जमानत अर्जी खारिज की

10 Apr 2025 5:40 PM