CM Manohar Lal News: हरियाणा में तीन लाख महिलाएं लखपति व पांच हजार बनेंगीं ड्रोन दीदी : CM खट्टर

खबरे |

खबरे |

CM Manohar Lal News: हरियाणा में तीन लाख महिलाएं लखपति व पांच हजार बनेंगीं ड्रोन दीदी: CM खट्टर
Published : Mar 7, 2024, 11:15 am IST
Updated : Mar 7, 2024, 11:15 am IST
SHARE ARTICLE
In Haryana 3 lakh women will become millionaires and five thousand will become drone didis CM Manohar Lal News In Hindi
In Haryana 3 lakh women will become millionaires and five thousand will become drone didis CM Manohar Lal News In Hindi

लखपति दीदी बनाने के पीएम के लक्ष्य में हरियाणा की सक्रिय सहभागिता रहेगी

 CM Manohar Lal News: मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि केंद्र सरकार ने तीन करोड़ तो हरियाणा संरकार ने तीन लाख लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य रखा है, जिसमें सरकार पांच हजार महिलाओं को ड्रोन दीदी बनाएगी, जिसके लिए 500 स्वयं सहायता समूहों को चयनित किया है। इससे गांवों की तस्वीर, तकदीर बदलेगी।

नई अनाज मंडी में बुधवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल की मौजूदगी में करनाल लोकसभा स्तरीय लखपति दीदी महासम्मेलन आयोजित किया गया। जिसमें पश्चिमी बंगाल के चार संदेशखाली से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन का सीधा प्रसारण दिखाया गया। अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित महासम्मेलन में मुख्यमंत्री ने कहा कि आज हरियाणा में 132 स्थानों पर ये कार्यक्रम हुए हैं। 

Randeep Hooda News: रोहतक से लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं रणदीप हुड्डा, बीजेपी से टिकट का ऑफर!

लखपति दीदी बनाने के पीएम के लक्ष्य में हरियाणा की सक्रिय सहभागिता रहेगी. उन्होंने कहा प्रथम चरण में 500 स्वयं सहायता समूहों को चयनित कर लिया है, जिसमें हर ग्रुप में 10 महिलाओं को ड्रोन का प्रशिक्षण दिया जाएगा। 102 बहनों को ड्रोन का प्रशिक्षण दिलाकर विभिन्न विभागों में काम भी काम भी दिलाया जाएगा. उन्होंने कहा कि हरियाणा में 55 हजार स्वयं सहायता समूह है जिनसे छह महिलाएं जुड़ी है. जो कई तरह के उत्पाद तैयार कर आजीविका चला रही है, लेकिन इन उत्पादों की पहुंच बाजार तक आवश्यक है, इसलिए हमने हर शहर व कस्बे में साझा बाजार स्थापित करने क घोषणा की है. 24 फरवरी को कर्नाल में साझा बाजार का शुभारंभ भी किया था. फतेहाबाद में भी साझा बाजार बनकर तेयार हो गया है, उसका भी जल्द ही उद्घाटन किया जाएगा.

बच्चों को नशे से दूर रखने में अहम भूमिका निभाएं महिलाएं

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने महिलाओं को जमकर तारीफ करते हुए एक अनुरोध भी किया। उन्होंने कहा कि पंजाब के साथ लगते जिलों में नशे की समस्या बढ़ रही है, इसलिए अपने परिवारों के बच्चों को नशे से दूर रखने में महिलाएं अहम भूमिका निभा सकती हैं। वह अपने बच्चों को ऐसी शिक्षा व संस्कार दें कि यह नशे से दूर रहे। महिलाओं में बहादुरी, समर्पण का भाव होता है। महिला संस्कारी है तो तीन पीढ़ीयों  को संस्कारित होकर आगे बढ़ती है।

महिलाओं से बोले सीएम कभी न सहिए, खुल कर कहिए: मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि महिलाओं के सम्मान के लिए हम कार्य कर रहे हैं। सरकार का महिलाओं से अनुरोध है कि कभी न सहिए, खुल कर कहिए। यानी किसी भी गलत बात को न सहे, अपने मन से ये भाव निकाले, आपकी बात सुनी जाएगी, आप कोई भी बात मुझ तक पहुंचाएं। आपका भाई मनोहर लाल हमेशा आपके, लिए तैयार है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिला सुरक्षा की गारंटी दी है और हरियाणा सरकार उसे पूरा करने का भरोसा दिलाती है।

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

Union Budget 2025: ਕੀ ਹੋਇਆ ਸਸਤਾ ਤੇ ਕੀ ਮਹਿੰਗਾ? | What's Expensive and What's Cheaper

02 Feb 2025 8:39 AM

US-Mexico Border Donkey News: Donkey लगाने वाले सावधान! जानें कितने भारतीय हो सकते हैं प्रभावित?

25 Jan 2025 7:24 PM

Cryptocurrency Scam in India: 350 करोड़ का Crypto Ponzi Scam, Latest News in Hindi

25 Jan 2025 7:22 PM

Amritpal Singh ਦੀ ਨਵੀਂ ਪਾਰਟੀ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ CM Bhagwant Mann ਦਾ ਬਿਆਨ ਪਾਰਟੀ ਬਣਾਉਣ ਦਾ ਸੱਭ ਨੂੰ ਹੱਕ ਹੈ

15 Jan 2025 5:34 PM

'Bapu Surat Singh Khalsa ਵਰਗਾ ਬੰਦਾ ਪੰਜਾਬ ਨੂੰ ਮਿਲਣਾ ਔਖਾ' | Punjab Latest News Today

15 Jan 2025 5:33 PM

'ਨਾ ਅਸੀਂ ਆਪਣੀ ਮਾਂ, ਨਾ ਪਿਓ ਤੇ ਨਾ ਹੀ ਗੁਰੂ ਸਾਂਭਿਆ...' Lakha Sidhana ਦੇ ਤਿੱਖੇ ਬੋਲ

15 Jan 2025 5:32 PM