AAP Offers Vinesh Phogat: 'आप' ने विनेश फोगाट को पार्टी शामिल होने का दिया न्योता, कहा मिलकर तानाशाह को खत्म करेंगे

खबरे |

खबरे |

AAP Offers Vinesh Phogat: 'आप' ने विनेश फोगाट को पार्टी शामिल होने का दिया न्योता, कहा मिलकर तानाशाह को खत्म करेंगे
Published : Aug 9, 2024, 6:03 pm IST
Updated : Aug 9, 2024, 6:03 pm IST
SHARE ARTICLE
AAP Offer wrestler Vinesh Phogat to join the party News in hindi
AAP Offer wrestler Vinesh Phogat to join the party News in hindi

आम आदमी पार्टी ने विनेश फोगाट को अपनी पार्टी में शामिल होने का बड़ा ऑफर दिया है.

AAP invites wrestler Vinesh Phogat to join the party News in hindi: पहलवान विनेश फोगाट  को ओलंपिक में अयोग्य घोषित होने के बाद से पूरा देश दुखी है वहीं दूसरी ओर विनेश फोगाट को लेकर राजनीति भी गरमाती नजर आ रही है।  विनेश फोगाट को राजनीतिक दल अपनी-अपनी पार्टी में शामिल होने का ऑफर दे रहे हैं। बीते दिन  हरियाणा के पूर्व सीएम व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि आज हरियाणा में एक राज्यसभा सीट खाली है। अगर मेरे पास बहुमत होता तो मैं विनेश फोगाट को राज्यसभा भेज देता।

वहीं अब इस बीच आम आदमी पार्टी ने विनेश फोगाट को अपनी पार्टी में शामिल होने का बड़ा ऑफर दिया है. हरियाणा आप प्रदेश अध्यक्ष सुशील गुप्ता ने विनेश फोगाट को पार्टी में शामिल होने का न्योता दिया है.

बता दे कि गुरुवार को हिसार के हांसी में आयोजित आम आदमी पार्टी की एक रैली में आप नेता सुशील गुप्ता ने पहलवान विनेश फोगाट को पार्टी में शामिल होने की बात भरी सभा में कही है। इस जनसभा में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी पहुंचे थे। उन्होंने इस दौरान केंद्र सरकार पर भी निशाना साधा. 

वहीं उन्होंने विनेश का मनोबल बढ़ाते हुए कहा विनेश फोगाट आप फाइटर हैं। आप जंतर-मंतर में भी लड़े और पेरिस में भी, सारा देश आपके साथ है। मैं आपको आमंत्रित करता हूं। हम मिलकर इस तानाशाही को हम जड़ से उखाड़ कर फेंक देंगे। आम आदमी पार्टी आपका अभिनंदन करती है स्वागत करती है। आइए हम मिलकर इस तानाशाह की सत्ता को उखाड़ कर फेंक देंगे। 

(For more news apart from AAP invites wrestler Vinesh Phogat to join the party News in hindi, stay tuned to Rozana Spokesman)

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

किसी भी Private School में आप अपने बच्चे को बिल्कुल मुफ्त पढ़ा सकते हैं, देखें इंटरव्यू

16 Apr 2025 5:57 PM

'बीजेपी जो केंद्र में कर रही है, वही आप पंजाब में कर रही है' - प्रताप सिंह बाजवा

16 Apr 2025 5:54 PM

पुलिसकर्मी को अपने ही विभाग के खिलाफ क्यों करना पड़ा? प्रदर्शन | Police VS ASI Punjab Police Protest Patiala

15 Apr 2025 7:13 PM

Punjab Latest Top News Today | देखिए खास खबरें

15 Apr 2025 7:09 PM

राजा वड़िंग ने सीएम भगवंत मान के वकील रखने संबंधी बयान पर दी प्रतिक्रिया 

15 Apr 2025 7:07 PM

सुखबीर सिंह बादल के दोबारा अध्यक्ष चुने जाने पर सुखजिंदर सिंह किशनपुरा से खास बातचीत

15 Apr 2025 5:12 PM