पानीपत में फैक्टरी के सेप्टिक टैंक में मिले तीन कर्मचारियों के शव

खबरे |

खबरे |

पानीपत में फैक्टरी के सेप्टिक टैंक में मिले तीन कर्मचारियों के शव
Published : Oct 9, 2023, 2:32 pm IST
Updated : Oct 9, 2023, 2:32 pm IST
SHARE ARTICLE
Bodies of three employees found in septic tank of factory in Panipat
Bodies of three employees found in septic tank of factory in Panipat

मृतकों की उम्र 30 से 40 साल के बीच है और वे रविवार को जलालपुर में स्थित फैक्टरी में मृत पाए गए।

पानीपत : हरियाणा के पानीपत में एक कारखाने के सेप्टिक टैंक में तीन कर्मचारियों के शव मिले हैं, जिसके बाद उनके परिवार के सदस्यों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया और आरोप लगाया कि उनकी हत्या की गई है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि मृतकों की उम्र 30 से 40 साल के बीच है और वे रविवार को जलालपुर में स्थित फैक्टरी में मृत पाए गए। दमकल कर्मियों ने शवों को टैंक से बाहर निकाला और पुलिस को सौंप दिया।

तीन में से दो ट्रैक्टर चालक के रूप में काम करते थे जो टैंकों से रसायन युक्त जल निकालते थे। मृतकों के परिवार के सदस्यों ने रविवार को फैक्टरी के बाहर विरोध प्रदर्शन किया और आरोप लगाया कि तीनों की हत्या की गई है और बाद में उनके शवों को सेप्टिक टैंक में फेंक दिया गया।

मिलेयह भी आरोप लगाया कि फैक्टरी में सीसीटीवी कैमरे क्षतिग्रस्त पाए गए। यहां सनोली थाने के प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार ने कहा, "मृतकों के परिवारों द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर, हमने मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है।"

Location: India, Haryana, Panipat

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

Delhi Election Results 2025 Live Updates : ਭਾਜਪਾ ਦਫ਼ਤਰ ਚ ਟੀਵੀ ਨਾਲ ਚਿਪਕੇ ਬੈਠੇ ਆਗੂ !

08 Feb 2025 5:59 PM

"ਦਿੱਲੀ 'ਚ ਕਈ ਵਾਅਦੇ ਆ ਜਿਹੜੇ 'AAP' ਨੇ ਪੂਰੇ ਨਹੀਂ ਕੀਤੇ", ਸੁਣੋ Parvinder Singh Brar ਨੇ ਕੀ ਕਿਹਾ

08 Feb 2025 5:58 PM

Delhi Election ਜਿੱਤਣ ਮਗਰੋਂ BJP ਦੇ ਸੀਨੀਅਰ ਲੀਡਰ ਮਹਾਰਾਣੀ Preneet Kaur ਵੱਡਾ ਬਿਆਨ ਸੁਣੋ ਕੀ ਕਿਹਾ ?

08 Feb 2025 5:58 PM

Mohali Online Challan News : ਜ਼ਰਾ ਬੱਚ ਕੇ...! ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ ਦੀ ਤਰਜ਼ 'ਤੇ ਮੁਹਾਲੀ 'ਚ Online Challan !

02 Feb 2025 8:40 AM

Union Budget 2025: ਕੀ ਹੋਇਆ ਸਸਤਾ ਤੇ ਕੀ ਮਹਿੰਗਾ? | What's Expensive and What's Cheaper

02 Feb 2025 8:39 AM

US-Mexico Border Donkey News: Donkey लगाने वाले सावधान! जानें कितने भारतीय हो सकते हैं प्रभावित?

25 Jan 2025 7:24 PM