Haryana Election News: हरियाणा विधानसभा चुनाव में दिखा नारी शक्ति का जादू, विधानसभा पहुंचीं 13 महिला विधायक

खबरे |

खबरे |

Haryana Election News: हरियाणा विधानसभा चुनाव में दिखा नारी शक्ति का जादू, विधानसभा पहुंचीं 13 महिला विधायक
Published : Oct 9, 2024, 5:16 pm IST
Updated : Oct 9, 2024, 5:16 pm IST
SHARE ARTICLE
The magic of women power seen in Haryana Assembly elections news in hindi
The magic of women power seen in Haryana Assembly elections news in hindi

2019 के विधानसभा चुनाव में 1169 प्रत्याशियों में से 108 महिला और 1061 पुरुष प्रत्याशी थे।

Haryana Election News In Hindi: हरियाणा विधानसभा चुनाव के रण में उतरे कुल 1031 उम्मीदवारों में 101 महिला प्रत्याशी और 930 पुरुष प्रत्याशी शामिल हैं। इन प्रत्याशियों में से कुल 13 महिला उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की, जो 2014 के विधानसभा चुनाव में चुनी गई महिला उम्मीदवारों की संख्या के बराबर है। (women mla in Haryana Assembly elections)

इस बार इन 13 प्रत्याशियों में से कांग्रेस की 7, भाजपा की 5 उम्मीदवारों के अलावा एक निर्दलीय ने जीत दर्ज की। साथ ही लगातार शकुंतला खटक और गीता भुक्कल ने लगातार चौधी जीत दर्ज की है। इस चुनाव में पटौदी से भाजपा की बिमला चौधरी ने सबसे बड़े अंतर से जीत दर्ज की। उन्होंने प्रतिद्वंदी कांग्रेस के उम्मीदवार पर्ल चौधरी को 46,531 वोटों के अंतर से हराया।(women mla in Haryana Assembly elections)

मुख्य निर्वाचन अधिकारी पंकज अग्रवाल ने बताया कि 2024 का विधानसभा चुनाव न लड़ने के लिए 190 उम्मीदवारों ने नामांकन वापस ले लिया था और 338 के रद्द हो गए थे। 2019 के विधानसभा चुनाव में 1169 प्रत्याशियों में से 108 महिला और 1061 पुरुष प्रत्याशी थे। (women mla in Haryana Assembly elections)

इस चुनाव में 86 महिला उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई थी, जबकि महिला प्रत्याशियों में सबसे अधिक तोशाम से प्रत्याशी रहीं किरण चौधरी को 72,699 वोट मिले थे। उन्होंने 18,059 वोटों के अंतर से अपने प्रतिद्वंदी को शिकस्त दी थी। 2019 में लगातार दूसरी बार चुनाव जीतने वाली महिला प्रत्याशियों में नैना चौटाला, किरण चौधरी, शकुंतला खटक, गीता भुक्कल, सीमा त्रिखा शामिल है।(women mla in Haryana Assembly elections)

इस चुनाव में भाजपा की चार, कांग्रेस की 4 और जजपा की एक महिला प्रत्याशी को जीत मिली थी। 2014 के चुनाव में 116 महिला उम्मीदवारों में से 86 की जमानत जब्त हो गई थी। इनमें से सबसे भाजपा की पानीपत सिटी से रोहिता रेवड़ी को 92,757 वोट मिले। उन्होंने 1828 वोटों से जीत हासिल की। चुनाव में भाजपा की 8, कांग्रेस की 3, इनेलो और हजकां की एक-एक महिला प्रत्याशी जीतीं थीं।(women mla in Haryana Assembly elections)

हरियाणा विधानसभा के लिए निर्वाचित 13 महिलाओं की सूची (List of 13 women elected to Haryana Assembly)

हिसार विधानसभा सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार सावित्री जिंदल विजयी रहीं। 

कालका सीट पर भाजपा प्रत्याशी शक्ति रानी शर्मा विजयी रहीं।

भाजपा नेता कृष्णा गहलावत ने राई विधानसभा क्षेत्र से जीत हासिल की।

तोशाम सीट पर भाजपा उम्मीदवार श्रुति चौधरी विजयी रहीं।

अटेली सीट पर भाजपा की आरती सिंह राण विजयी रहीं।

पटौदी विधानसभा सीट पर भाजपा की बिमला चौधरी विजयी रहीं।

पहलवान और कांग्रेस उम्मीदवार विनेश फोगाट ने जुलाना विधानसभा क्षेत्र से जीत हासिल की।

पूर्व मंत्री और कांग्रेस उम्मीदवार गीता भुक्कल ने झज्जर सीट बरकरार रखी।

कांग्रेस उम्मीदवार मनु चौधरी ने नांगल चौधरी सीट जीती।

कांग्रेस उम्मीदवार शैली चौधरी ने नारायणगढ़ सीट जीती।

कलानौर सीट पर कांग्रेस की शकुंतला खटक ने जीत हासिल की।

कांग्रेस उम्मीदवार पूजा ने मुलाना विधानसभा क्षेत्र में जीत हासिल की।

कांग्रेस की रेणु बाला ने सढौरा सीट जीती।

(For more news apart from List of 13 women elected to Haryana Assembly news in Hindi stay tuned ,to Spokesman Hindi)

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

पंजाब की ताजा खबरें | देखिये क्या है खास | Spokesman TV | LIVE

26 Apr 2025 6:35 PM

"पुलिस Pastor Jashan Gill के साथ मिलके हम पर समझौता करने का दबाव बना रही है" - पीड़िता के पिता का आरोप

25 Apr 2025 5:54 PM

Pahalgam Attack को लेकर चंडीगढ़ के लोगों ने पाकिस्तान के खिलाफ जताया गुस्सा, बेगुनाहों की मौत पर दिखे दिल के घाव

25 Apr 2025 5:52 PM

Pahalgam Terror Attack News: आतंकी हमले के बाद स्थानीय लोगों ने कैमरे के सामने रखी अपनी बात

25 Apr 2025 5:50 PM

"हम आतंकवादियों को जमीन में गाड़ देंगे" - पहलगाम हमले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चेतावनी

24 Apr 2025 6:46 PM

बड़ी खबर: पाकिस्तान सेना ने BSF जवान को किया गिरफ्तार, 30 मीटर सीमा पार कर गया था, देखें LIVE

24 Apr 2025 6:44 PM