Rahul Gandhi in Haryana: सोनीपत में किसान परिवार की शादी में शामिल हुए राहुल गांधी, अनुभव किया हरियाणवी विवाह का स्वाद
Published : Mar 10, 2026, 5:19 pm IST
Updated : Mar 10, 2026, 5:19 pm IST
SHARE ARTICLE
Rahul Gandhi attended the wedding of a farmer family in Sonipat,
Rahul Gandhi attended the wedding of a farmer family in Sonipat,

मदीना पहुंचने पर राहुल गांधी को हरियाणवी पगड़ी पहनाई गई।

Rahul Gandhi in Haryana: कांग्रेस नेता राहुल गांधी मंगलवार सुबह सोनीपत के मदीना गांव में एक किसान की बेटी की शादी में शामिल होने पहुंचे। यह वही किसान संजय मलिक हैं, जिनके खेत में राहुल गांधी ने तीन साल पहले ट्रैक्टर चलाया था और धान की रोपाई भी की थी।

सुबह करीब सवा 10 बजे जब राहुल गांधी अपनी कार से गांव में उतरे, तो उनके हाथ से मोबाइल फोन गिर गया। सिक्योरिटी टीम के साथ उन्होंने झुककर उसे उठाया। इस दौरान रोहतक के सांसद दीपेंद्र हुड्डा सहित कई नेता और मेजबान परिवार के लोग बुके लेकर उनके स्वागत के लिए मौजूद थे।

ukkm

राहुल गांधी का स्वागत हरियाणवी पगड़ी पहनाकर किया गया। जब वह शादी वाले घर में प्रवेश कर रहे थे, तो दरवाजे पर खड़े युवकों ने जोर से कहा, “राहुल भाई, राम-राम।” राहुल ने हाथ जोड़कर मुस्कुराते हुए आगे बढ़े। वह लगभग एक घंटे तक वहीं रुके। इस दौरान उन्होंने दूध के साथ चूरमा खाया और किसान की बेटी के हाथों से मिस्सी रोटी भी खाई। वहीं, महिलाओं द्वारा गाए जा रहे विवाह गीतों का आनंद लिया।

किसान संजय मलिक की बेटी तनु की शादी में राहुल गांधी सुबह 10 बजकर 10 मिनट पर पहुंचे। वह करीब एक घंटे तक वहां रुके। तनु की बारात मंगलवार शाम को रोहतक के सुंदरनगर से आएगी। तनु की शादी सुनील के साथ तय है, जो एमए (इंग्लिश) पास हैं और क्रिकेटर भी हैं। तनु की छोटी बहन सारिता और भाई दीपक भी मौके पर मौजूद थे।

yujy

किसान संजय 25 फरवरी को अपने बड़े भाई और गांव के सरपंच के साथ दिल्ली आए थे और राहुल गांधी को शादी का निमंत्रण दिया था। भांजी कीर्ति जाखड़ ने कहा, “हमें उम्मीद नहीं थी कि राहुल गांधी आएंगे। उनका अचानक आने का कार्यक्रम पता चला।” उस समय परिवार वाले शगुन के गीत गा रहे थे। सभी मेहमान राहुल को देखकर बहुत खुश हुए। राहुल का पूरे सम्मान के साथ स्वागत किया गया और उन्हें हरियाणवी सम्मान का प्रतीक पगड़ी पहनाई गई, जिसे राहुल ने काफी देर तक अपने सिर पर रखा।

yuij7

गिफ्ट में 55 इंच की LED टीवी और शगुन

राहुल गांधी की ओर से शादी से एक दिन पहले ही 55 इंच की LED टीवी गिफ्ट के तौर पर भेजी गई थी। मंगलवार को उन्होंने लिफाफे में तनु को शगुन भी दिया। तनु की मां सुनीता ने कहा कि उनके लिए यह बहुत बड़ी बात है कि राहुल गांधी हमारे घर आए। 

शादी समारोह से लौटने के बाद राहुल गांधी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फोटो साझा करते हुए लिखा “हरियाणा में किसान भाई संजय मलिक जी की बेटी तनु की शादी में उनके निमंत्रण पर शामिल हुआ। बहुत आत्मीय स्वागत, परिवार जैसी मोहब्बत और बेहद स्वादिष्ट भोजन — सच में, अन्नदाता के घर का यह भोज यादगार था। नवविवाहित दंपत्ति को ढेर सारा प्यार और शुभकामनाएं। उनके खुशहाल वैवाहिक जीवन की कामना करता हूँ। संजय जी और पूरे परिवार को बहुत-बहुत बधाई।”

(For more news apart from Rahul Gandhi attended the wedding of a farmer family in Sonipat news in hindi,stay tuned to Rozanaspokesman Hindi) 

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खु ने प्रवेश कर पर टिप्पणी की | पुरानी दरें बहाल की गईं, नई दरें हटाई गईं

01 Apr 2026 2:06 PM

तेल की कीमतों पर युद्ध का असर, नायरा एनर्जी ने तेल की कीमतें बढ़ाईं, पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी घटाई

27 Mar 2026 1:43 PM

स्टार गेंदबाज अर्शदीप सिंह के कोच से खास बातचीत, Exclusive Interview

03 Jun 2025 5:53 PM

\'हमारा गांव बिकाऊ है\' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM