खबरे |

खबरे |

Haryana News: गुरुग्राम सिधरावली में निर्माणाधीन दीवार ढही, 7 लोगों की मौत, 4 गंभीर रुप से घायल
Published : Mar 10, 2026, 5:29 pm IST
Updated : Mar 10, 2026, 5:29 pm IST
SHARE ARTICLE
7 Killed, 4 Injured As Wall Collapses At Under-Construction Site In Gurugram
7 Killed, 4 Injured As Wall Collapses At Under-Construction Site In Gurugram

इस हादसे में 7 मजदूरों की मौत हो गई।

Haryana News: दिल्ली से सटे हरियाणा के गुरुग्राम में एक बड़ा हादसा हुआ है। गुरुग्राम के सिधरावली इलाके में निर्माणाधीन दीवार के गिर जाने से सात मजदूरों की मौत हो गई। अधिकारियों ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी।

घटना सोमवार शाम सिग्नेचर ग्लोबल सोसाइटी में हुई। अधिकारियों के मुताबिक, सोमवार रात करीब आठ बजे दीवार ढहने से 12 से 15 मजदूर मलबे के नीचे दब गए। उन्हें भिवाड़ी के एक अस्पताल में ले जाया गया, जहां सात मजदूरों को मृत घोषित कर दिया गया।

गुरुग्राम पुलिस ने बताया कि हादसे में मरने वालों में से छह की पहचान हो चुकी है। इनकी पहचान सतीश, भागीरथ, मिलन, शिव शंकर, मंगल और परमेश्वर के रूप में हुई है। वहीं, चार अन्य मजदूर छोटेलाल, दीनदयाल, शिवकांत और इंद्रजीत गंभीर रूप से घायल हैं और उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

उधर,गुरुग्राम के कांकरोला गांव में सोमवार सुबह एक खुले कबाड़खाने में भीषण आग लग गई। दमकल विभाग के एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही आईएमटी मानेसर से दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गई।

(For more news apart from 7 Killed, 4 Injured As Wall Collapses At Under-Construction Site In Gurugram news in hindi,stay tuned to Rozanaspokesman Hindi)

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

\'हमारा गांव बिकाऊ है\' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM