Haryana News: प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या; बदमाशों ने ऑफिस में घुसकर की फायरिंग

खबरे |

खबरे |

Haryana News: प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या; बदमाशों ने ऑफिस में घुसकर की फायरिंग
Published : May 10, 2024, 9:18 am IST
Updated : May 10, 2024, 9:18 am IST
SHARE ARTICLE
Property Dealer Murder in Haryana
Property Dealer Murder in Haryana

मृतक की पहचान अनुज राव (40) के रूप में हुई है।

Haryana News: हरियाणा के झज्जर में गुरुवार रात दिल्ली गेट इलाके में एक प्रॉपर्टी डीलर की उसके ऑफिस में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी गई। बदमाशों ने 10 राउंड से ज्यादा फायरिंग की. पांच गोलियां लगने से प्रॉपर्टी डीलर की मौत हो गई. उसके साथ बैठे दोस्तों ने छिपकर अपनी जान बचाई। इसके बाद बदमाश मौके से भाग निकले। सूचना मिलने के बाद झज्जर पुलिस के अलावा सीआईए की टीमें बदमाशों की तलाश में जुटी हुई हैं।

मृतक की पहचान अनुज राव (40) के रूप में हुई है। दिल्ली गेट इलाके में हनुमान मंदिर के पास उनका प्रॉपर्टी डीलर का ऑफिस है। गुरुवार रात अनुज अपने चार-पांच दोस्तों के साथ ऑफिस में बैठा था। तभी अलग-अलग बाइक पर सवार होकर 3 से 4 बदमाश उनके ऑफिस में घुस आए, हमलावरों ने हेलमेट पहन रखा था. इससे पहले कि ऑफिस में बैठे अनुज और उनके दोस्त कुछ समझ पाते, बदमाशों ने फायरिंग कर दी.

Gurpatwant Singh Pannun Case: रूस ने अमेरिका पर भारत के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप करने का लगाया आरोप

पुलिस के मुताबिक बदमाशों का निशाना अनुज था. वे उस पर गोली चलाते रहे. उनके साथियों ने ऑफिस में छिपकर अपनी जान बचाई। इसके बाद बदमाश भाग निकले। बदमाशों के जाने के बाद पड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे। वहां अनुज खून से लथपथ पड़ा था।

इसके बाद उसके दोस्त उसे गंभीर हालत में अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. अनुज के शरीर पर 5 गोलियों के निशान हैं. हत्या की सूचना मिलने के बाद डीएसपी शमशेर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जायजा लिया. मौके से खोखे बरामद हुए हैं. अभी यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि अनुज पर हमला किसने और क्यों किया। पुलिस इसे रंजिश मानकर चल रही है।

मिली जानकारी के मुताबिक, अनुज के पिता सतपाल सरकारी कर्मचारी रहे हैं। अनुज ने वर्ष 2021 में झज्जर नगर परिषद के चेयरमैन पद के लिए निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ा था। हालांकि, इस चुनाव में वह हार गये थे. अनुज अपने आस-पास के इलाके में बहुत मशहूर था, जिसके कारण उसके ऑफिस में अक्सर लोगों की भीड़ लगी रहती थी।

(For more news apart from Property Dealer Murder in Haryana news in hindi, stay tuned to Rozana Spokesman Hindi)

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

Congress ਦੇਵੇਗੀ Farmers ਨੂੰ Delhi ਜਾਣ ਨੂੰ ਰਾਹ, Punjab ਦੇ MP Dr. Amar Singh ਕਰ ਗਏ ਐਲਾਨ!

28 Sep 2024 5:58 PM

ਪ੍ਰਧਾਨਗੀ ਲਈ PU ਚੋਣਾਂ 'ਚ ਪਾਰਟੀਆਂ ਦੇ ਫਸੇ ਸਿੰਙ, ਸ਼ੁਰੂ ਹੋ ਗਿਆ ਜ਼ੋਰਦਾਰ ਪ੍ਰਚਾਰ ਤੇ ਠੋਕ ਕੇ ਬੋਲਦੇ ਮੁੰਡੇ!

31 Aug 2024 4:52 PM

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM