हरियाणा : सोनीपत के पार्षद को कॉल कर जान से मारने की धमकी, पाक जिंदाबाद के नारे लगाने का बनाया दवाब

खबरे |

खबरे |

हरियाणा : सोनीपत के पार्षद को कॉल कर जान से मारने की धमकी, पाक जिंदाबाद के नारे लगाने का बनाया दवाब
Published : Aug 12, 2023, 10:47 am IST
Updated : Aug 12, 2023, 10:47 am IST
SHARE ARTICLE
PHOTO
PHOTO

धमकाने वाले व्यक्ति ने यह भी कहा कि वह पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर से बोल रहा है।

सोनीपत: हरियाणा के सोनीपत में कुंडली नगरपालिका के वार्ड-पांच के पार्षद को कॉल कर जान से मारने की धमकी दी गई तथा पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने का दबाव बनाया गया। 

पार्षद निरंजन ने पुलिस को बताया कि सोशल मीडिया मंच ‘टेलीग्राम’ पर उन्हें कॉल की गई और दूसरी तरफ से एक युवक उन्हें अपशब्द कहने लगा और बार-बार कॉल कर जान से मारने की धमकी दी। पार्षद ने आरोप लगाया कि उनके खिलाफ अभद्र धार्मिक टिप्पणी की गई। उन्होंने अपनी शिकायत में दावा किया है कि इसी बीच उनके नंबर को ‘डॉट’ नाम के एक ग्रुप में जोड़ा गया और उसमें उन पर पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने का दबाव बनाया गया। पार्षद का कहना है कि उन्होंने परेशान होकर अपने मोबाइल का इंटरनेट डाटा बंद कर दिया.

पुलिस ने बताया कि धमकाने वाले व्यक्ति ने यह भी कहा कि वह पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर से बोल रहा है। पार्षद ने बताया कि आरोपी हरियाणी भाषा में बोल रहा था.

पुलिस ने पार्षद निरंजन की शिकायत दर्ज कर धमकी देने वाले के खिलाफ धारा 506 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है. पुलिस का कहना है कि वो मामले को लेकर जांच करने में जुट गई है.

 

 

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

Congress ਦੇਵੇਗੀ Farmers ਨੂੰ Delhi ਜਾਣ ਨੂੰ ਰਾਹ, Punjab ਦੇ MP Dr. Amar Singh ਕਰ ਗਏ ਐਲਾਨ!

28 Sep 2024 5:58 PM

ਪ੍ਰਧਾਨਗੀ ਲਈ PU ਚੋਣਾਂ 'ਚ ਪਾਰਟੀਆਂ ਦੇ ਫਸੇ ਸਿੰਙ, ਸ਼ੁਰੂ ਹੋ ਗਿਆ ਜ਼ੋਰਦਾਰ ਪ੍ਰਚਾਰ ਤੇ ਠੋਕ ਕੇ ਬੋਲਦੇ ਮੁੰਡੇ!

31 Aug 2024 4:52 PM

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM