हरियाणा के गुरुग्राम में स्थापित होगा राज्य साइबर अपराध समन्वय केंद्र

खबरे |

खबरे |

हरियाणा के गुरुग्राम में स्थापित होगा राज्य साइबर अपराध समन्वय केंद्र
Published : Sep 12, 2023, 3:48 pm IST
Updated : Sep 12, 2023, 3:48 pm IST
SHARE ARTICLE
photo
photo

पंचकुला में राज्य साइबर पुलिस थाने और साइबर फोरेंसिक प्रयोगशाला को मजबूत किया जाएगा

चंडीगढ़:  हरियाणा पुलिस की साइबर अपराध पहल को सुव्यवस्थित और मजबूत करने के ठोस प्रयासों के तहत गुरुग्राम में एक ‘राज्य साइबर अपराध समन्वय केंद्र’ स्थापित किया जाएगा। एक आधिकारिक प्रवक्ता ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

प्रवक्ता ने बताया कि डिजिटल खतरे नये-नये स्वरूप में लगातार बढ़ते जा रहे हैं और पारस्परिक रूप से संबद्ध समाज के लिए चुनौतियां पैदा कर रहे हैं, जिसे देखते हुए हरियाणा पुलिस ने अपनी साइबर सुरक्षा को नई प्रभावी गति देने का फैसला किया है। उन्होंने बताया कि राज्य पुलिस बल उन्नत साइबर सुरक्षा के लिए बुनियादी ढांचे की दिशा में एक नया कदम उठा रहा है, जिसका परिचालन मुख्यालय पंचकुला में होगा।

प्रवक्ता के अनुसार, पंचकुला में राज्य साइबर पुलिस थाने और साइबर फोरेंसिक प्रयोगशाला को मजबूत किया जाएगा और साइबर अपराध से संबंधित शिकायतों के लिए समर्पित हेल्पलाइन 1930 पर कॉल प्रबंधन क्षमता बढ़ाई जाएगी।

प्रवक्ता ने कहा कि हरियाणा पुलिस मजबूत नीतिगत ढांचे की आवश्यकता महसूस कर रही है, जो राज्य में साइबर सुरक्षा के भविष्य का मार्गदर्शन कर सके।

पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने कहा, "वैश्विक स्तर पर पारस्परिक संबद्धता के इस युग में, हरियाणा पुलिस अपनी सीमाओं को व्यापक बनाने के लिए उत्सुक है। यह योजना राष्ट्रीय और अतंरराष्ट्रीय दोनों स्तरों पर साइबर सुरक्षा एजेंसियों के साथ सहयोगात्मक संबंधों को बढ़ावा देने पर जोर देती है।''

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

एक परिवार की वजह से पूरी कौम का नुकसान हो रहा है, इनके विरुध हो सख्त कार्रवाई , बादल गुट पर बरसे R.P Singh

20 Feb 2025 5:43 PM

"हमारे लड़के की डंकी लगाते समय पानी में पलट गई थी नाव, बाल-बाल बची थी जान

18 Feb 2025 6:05 PM

पति ही निकला पत्नी का कातिल, पुलिस का चौंकाने वाला खुलासा! कैसे रची साजिश? क्यों की हत्या?

18 Feb 2025 6:04 PM

55 लाख रुपए लगाकर बेटे को भेजा था अमेरिका...आज 9 महीने बाद खाली हाथ लौट रहा...

17 Feb 2025 7:01 PM

रणवीर अल्लाहबादिया के बाद अब Jasmine Sandlas के गाने में अपशब्दों को लेकर पुलिस...

17 Feb 2025 6:59 PM

"ट्रम्प ने अवैध आप्रवासियों को निर्वासित करने के एजेंडे पर चुनाव जीता"

15 Feb 2025 6:05 PM