हरियाणा : रेवाड़ी में चार पेट्रोल पंप से 1.27 लाख रुपये की लूट

खबरे |

खबरे |

हरियाणा : रेवाड़ी में चार पेट्रोल पंप से 1.27 लाख रुपये की लूट
Published : Dec 12, 2022, 5:08 pm IST
Updated : Dec 12, 2022, 5:08 pm IST
SHARE ARTICLE
Haryana: Rs 1.27 lakh looted from four petrol pumps in Rewari
Haryana: Rs 1.27 lakh looted from four petrol pumps in Rewari

पुलिस ने बताया कि एक कार में आए बदमाश शाम सात बजकर 10 मिनट पर सबसे पहले निखरी गांव के समीप एक पेट्रोल पम्प पर पहुंचे।

रेवाड़ी (हरियाणा) :  चार अज्ञात बदमाशों ने दिल्ली-जयपुर राजमार्ग पर स्थित चार अलग-अलग पेट्रोल पंप से पिस्तौल के बल पर 1.27 लाख रुपये की नकदी लूट ली। पुलिस ने सोमवार को बताया कि यह घटना रविवार शाम को हुई।

पुलिस ने बताया कि एक कार में आए बदमाश शाम सात बजकर 10 मिनट पर सबसे पहले निखरी गांव के समीप एक पेट्रोल पम्प पर पहुंचे। उन्होंने वहां कर्मचारियों को पिस्तौल दिखायी, हवा में दो गोलियां दागी और 40,000 रुपये की नकदी लेकर फरार हो गए। उन्होंने बताया कि इसके बाद बदमाशों ने तीन अन्य पेट्रोल पम्प को निशाना बनाया और वहां से 87,000 रुपये नकद लूट लिए।

धारूहेड़ा पुलिस थाने के निरीक्षक बिजेंद्र कुमार ने बताया कि आरोपियों को पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं और उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। धारूहेड़ा पुलिस थाने में भारतीय दंड संहिता और शस्त्र कानून की धाराओं के तहत दो प्राथमिकियां दर्ज की गयी हैं।

Location: India, Haryana, Ambala

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM