Haryana News: CM नायब सिंह सैनी ने हरियाणा विधानसभा में विश्वास मत के लिए पेश किया प्रस्ताव
Published : Mar 13, 2024, 12:55 pm IST
Updated : Mar 13, 2024, 12:55 pm IST
SHARE ARTICLE
CM Nayab Singh Saini presented proposal for trust vote in Haryana Assembly
CM Nayab Singh Saini presented proposal for trust vote in Haryana Assembly

नए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का पार्टी के सभी विधायकों ने मेजें थपथपाकर स्वागत किया।

Haryana News:  बुधवार को हरियाणा के  नए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने राज्य विधानसभा में अपनी सरकार के लिए विश्वास मत हासिल करने के लिए एक प्रस्ताव पेश किया।  बता दें कि इससे पहले यहां हरियाणा विधानसभा का विशेष सत्र शुरू हुआ, जहां सबसे पहले शोक संदर्भों को लिया गया।

वहीं इस दौरान राज्य विधानसभा में पहुंचे प्रदेश के नए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का पार्टी के सभी विधायकों ने मेजें थपथपाकर स्वागत किया। वहीं इस दौरान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के साथ राज्य विधानसभा में विधायक और पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल बैठे नजर आए।

इस दौरान जेजेपी गुट से अलग हुए विधायक विधानसभा परिसर में देखे गए। जेजेपी के देवेंद्र बबली, ईश्वर सिंह और राम कुमार गौतम पार्टी व्हिप का उल्लंघन कर सदन में आये, बाद में विश्वास मत प्रस्ताव लाए जाने पर वे सदन से चले गए।

विपक्ष के नेता भूपिंदर हुड्डा और कांग्रेस विधायक बीबी बत्रा ने सदन की कार्यवाही एक घंटे के लिए स्थगित करने की मांग की। उन्होंने कहा कि सदन अल्प सूचना पर बुलाया गया था और कुछ सदस्य अभी भी रास्ते में हैं।

वहीं कांग्रेस विधायक रघुवीर कादियान ने कहा कि राज्य में अस्थिरता है और राष्ट्रपति शासन लगाया जाना चाहिए। वह विश्वास मत पर गुप्त मतदान चाहते थे, उन्होंने कहा कि भाजपा के पांच विधायक प्रस्ताव के खिलाफ मतदान करेंगे।

(For more news apart from CM Nayab Singh Saini presented proposal for trust vote in Haryana Assembly News In Hindi, stay tuned to Rozana Spokesman)

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

सुक्खा काहलों के करीबी दोस्त की हत्या, स्विफ्ट कार में बैठे-बैठे मारी गोली, हमलावर फिल्मी स्टाइल में फरार

01 May 2026 5:13 PM

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प पर हुए हमले के प्रयास के पीछे क्या कारण है?

26 Apr 2026 3:50 PM

\'वे पार्टी का सम्मान नहीं कर सके, 3 करोड़ पंजाबियों को धोखा दिया\': हरपाल चीमा

25 Apr 2026 1:48 PM

अजनाला गांव में हादसा: खेत में कंबाइन हार्वेस्टर पलटी, आग लगी | 2 घायल

18 Apr 2026 4:39 PM

अमृतसर के मुदित जैन ने 500/500 अंक प्राप्त करके शीर्ष स्थान हासिल किया

16 Apr 2026 10:51 AM

मुझे फांसी दे दो, रहम की कोई जरूरत नहीं, आप अपने अपील वापस ले लें, बलवंत सिंह राजोआना ने जत्थे से कहा...

01 Apr 2026 9:47 PM