Sonipat News: सोनीपत में चार दिन से लापता युवक का खंडहर में मिला शव

खबरे |

खबरे |

Sonipat News: सोनीपत में चार दिन से लापता युवक का खंडहर में मिला शव
Published : Apr 13, 2024, 4:46 pm IST
Updated : Apr 13, 2024, 4:46 pm IST
SHARE ARTICLE
Dead body of youth missing for four days found in ruins in Sonipat News In Hindi
Dead body of youth missing for four days found in ruins in Sonipat News In Hindi

मृतक की पहचान मुरथल निवासी दीपक (22) के रूप में हुई है।

Sonipat News:  हरियाणा के सोनीपत में एक युवक के सिर पर ईंट मारकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। शनिवार को उसका गला हुआ शव कुर्द गांव के पास  में पड़ा मिला। युवक चार दिन से लापता था और परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। पुलिस ने शनिवार को सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस उसके मोबाइल की डिटेल खंगाल रही है। उसे एक नंबर से बार-बार कॉल आ रही थी।

मृतक की पहचान मुरथल निवासी दीपक (22) के रूप में हुई है। उसके पिता सतीश कुमार ने बताया कि 9 अप्रैल को दीपक कपड़े धोने के लिए सरफ खरीदने दुकान पर गया था. उसके बाद उसका कोई पता नहीं चला. परिजनों ने उसकी काफी तलाश की। उसके दोस्तों और रिश्तेदारों के बीच भी उसका पता लगाया गया। इसके बाद 10 अप्रैल को मुरथल थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई गई।

शनिवार सुबह मुरथल पुलिस को सूचना मिली कि कुर्द गांव में एक मिठाई की दुकान के पीछे खंडहर में एक शव पड़ा है। पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो युवक का शव कटी हुई अवस्था में पड़ा हुआ था। उसके सिर पर ईंट मारने के निशान थे। उधर, शव की पहचान मुरथल से लापता युवक दीपक के रूप में हुई है। उसके पिता सतीश और परिवार के अन्य सदस्य मौके पर पहुंचे और शव की पहचान अपने बेटे के रूप में की। 4 दिन पहले उनकी हत्या कर दी गई थी.

 मुरथल थाना प्रभारी इंस्पेक्टर जसपाल सिंह ने बताया कि लापता युवक दीपक के मामले में अब हत्या की धारा जोड़ दी गई है. शव को देखकर ऐसा लग रहा है कि उसकी हत्या 9 अप्रैल को की गई है. पुलिस कई पहलुओं पर मामले की जांच कर रही है. जल्द ही घटना से पर्दा उठा दिया जाएगा।

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

Congress ਦੇਵੇਗੀ Farmers ਨੂੰ Delhi ਜਾਣ ਨੂੰ ਰਾਹ, Punjab ਦੇ MP Dr. Amar Singh ਕਰ ਗਏ ਐਲਾਨ!

28 Sep 2024 5:58 PM

ਪ੍ਰਧਾਨਗੀ ਲਈ PU ਚੋਣਾਂ 'ਚ ਪਾਰਟੀਆਂ ਦੇ ਫਸੇ ਸਿੰਙ, ਸ਼ੁਰੂ ਹੋ ਗਿਆ ਜ਼ੋਰਦਾਰ ਪ੍ਰਚਾਰ ਤੇ ਠੋਕ ਕੇ ਬੋਲਦੇ ਮੁੰਡੇ!

31 Aug 2024 4:52 PM

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM