Haryana News: मृत्यु के बाद भी 5 लोगों को जिंदगी दे गया युवक, परिवार ने दान किए बेटे के अंग
Published : May 13, 2024, 12:49 pm IST
Updated : May 13, 2024, 12:49 pm IST
SHARE ARTICLE
 Brain dead patient gave new life to 5 people News In Hindi
Brain dead patient gave new life to 5 people News In Hindi

शुभम को सड़क हादसे में घायल होने के बाद उपचार के लिए पीजीआइ लाया गया था।

Haryana News: दुनिया अलविदा कहने के बाद भी हरियाणा के कैथल का 24 वर्षीय शुभम पांच मरीजों को नया जीवन दे गया। ब्रेन डेड घोषित होने के बाद उनके अंगों को पीजीआई में दान कर दिया गया।  शुभम के अंगों को दूसरे मरीजों में प्रत्यारोपित किया गया, जिनमें एक मरीज दिल्ली के अस्पताल में भर्ती था और चार मरीज पीजीआइ में भर्ती थे। 

शुभम को सड़क हादसे में घायल होने के बाद उपचार के लिए पीजीआइ लाया गया था। यहां डाक्टरों ने उसे ब्रेन डेड घोषित कर दिया। इसके बाद डाक्टरों ने शुभम के परिजनों से उसके अंगों को दान करने के लिए प्रेरित किया, जिस पर परिजन राजी हो गए। शुभम के अंगदान से पीजीआइ में भर्ती चार मरीजों को किडनी, कार्निया और अग्नाशय ट्रांसप्लांट किए गए हैं। वहीं, नई दिल्ली आइएलबीएस अस्पताल में भर्ती 34 वर्षीय महिला मरीज को लिवर ट्रांसप्लांट किया गया है।

India-China Trade: अमरीका को पछाड़ चीन बना भारत का सबसे बड़ा बिजनैस पार्टनर

शुभम के पिता वजीर सिंह ने कहा कि शुभम दयालु और दूसरों की मदद करने वाला था। उसके चेहरे और आंखों में हमेशा कुछ खास चमक रहती थी. हम अंगदान के बारे में बहुत कम जानते थे। हमारे मन में केवल यह विचार था कि अंगदान के फैसला से किसी दूसरे के लिए भाग्यशाली हो सकता है और वह अपने प्रियजनों के साथ अधिक समय बिता सकता है। 

(For more news apart from  Brain dead patient gave new life to 5 people News In Hindi, stay tuned to Rozana Spokesman Hindi)

SHARE ARTICLE

 

इमरजेंसी वार्ड में हंगामा, डॉक्टरों के साथ हाथापाई और तोड़फोड़! आरोपी पुलिस हिरासत में।

11 Nov 2026 6:46 PM

सांसद अमृतपाल सिंह की दादी के निधन के बाद उनके घर पर शोक की लहर...

11 Nov 2026 6:41 PM

अजनाला से टिकट मिलने पर कुलदीप धालीवाल का बड़ा बयान, क्या कहा सुनिए....

31 Oct 2026 5:17 PM

परविंदर झोटा हत्या मामलाः परविंदर झोटा के घर के बाहर CRPF तैनात

30 Oct 2026 10:32 PM

Barnala | जनता के मुद्दे, जमीनी हकीकतें और राजनीतिक समीकरण

28 Oct 2026 4:23 PM

भदौर के लोगों की राय, स्थानीय मुद्दे, राजनीतिक माहौल क्या है, देखें पूरा वीडियो।

27 Oct 2026 4:22 PM