हरियाणा में चार हवाई पट्टियों पर विमानशाला का निर्माण किया जाएगा : दुष्यंत चौटाला

खबरे |

खबरे |

हरियाणा में चार हवाई पट्टियों पर विमानशाला का निर्माण किया जाएगा : दुष्यंत चौटाला
Published : Sep 13, 2023, 4:06 pm IST
Updated : Sep 13, 2023, 4:06 pm IST
SHARE ARTICLE
Dushyant Chautala (file photo)
Dushyant Chautala (file photo)

उन्होंने अधिकारियों को जल्द से जल्द एक योजना पेश करने का निर्देश दिया।

चंडीगढ़: हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि राज्य की करनाल, भिवानी, नारनौल और पिंजौर हवाई पट्टियों पर विमानशाला का निर्माण किया जाएगा। इन चार हवाई पट्टियों में से किसी से भी व्यावसायिक उड़ान का परिचालन नहीं किया जाता है। ये पट्टियां मुख्य रूप से प्रशिक्षण और हवाई खेल संबंधी उद्देश्यों के लिए इस्तेमाल में लाई जाती हैं।

चौटाला ने सोमवार को चंडीगढ़ में हुई एक बैठक में नागरिक उड्डयन विभाग के अधिकारियों को करनाल, भिवानी और पिंजौर हवाई पट्टियों पर रखरखाव, मरम्मत एवं निरीक्षण गतिविधियां शुरू करने का निर्देश दिया।

उपमुख्यमंत्री ने अधिकारियों से नूंह और गुरुग्राम जिले में मुंबई एक्सप्रेस-वे पर तथा जींद और कैथल जिले में दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेसवे पर हवाई पट्टियां बनाने की व्यवहार्यता भी तलाशने को कहा। उन्होंने अधिकारियों को जल्द से जल्द एक योजना पेश करने का निर्देश दिया।

अधिकारियों के मुताबिक, चौटाला ने यह भी कहा कि राज्य में ड्रोन उत्पादन केंद्र के निर्माण की योजना बनाई जानी चाहिए। उन्होंने नागरिक उड्डयन विभाग के अधिकारियों से हिसार हवाई अड्डे पर जारी कार्यों के बारे में नियमित जानकारी देने के लिए कहा, ताकि उसका निर्माण निर्धारित समयसीमा में पूरा किया जा सके।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM