कांग्रेस अपने दम पर जीतने में सक्षम, हरियाणा की सभी 10 लोकसभा सीट पर लड़ेगी : भूपेंद्र हुड्डा

खबरे |

खबरे |

कांग्रेस अपने दम पर जीतने में सक्षम, हरियाणा की सभी 10 लोकसभा सीट पर लड़ेगी : भूपेंद्र हुड्डा
Published : Sep 13, 2023, 10:19 am IST
Updated : Sep 13, 2023, 10:19 am IST
SHARE ARTICLE
Bhupendra Hooda(file photo)
Bhupendra Hooda(file photo)

कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘कांग्रेस सभी 10 (लोकसभा) सीट पर चुनाव लड़ेगी।’’

चंडीगढ़: हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने मंगलवार को कहा कि कांग्रेस अपने दम पर जीतने में सक्षम है और अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव में राज्य की सभी 10 सीट पर चुनाव लड़ेगी।

इससे पहले, हुड्डा ने यह भी कहा था कि कांग्रेस अपने दम पर 2024 का राज्य विधानसभा चुनाव जीतने में सक्षम है।

विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ में शामिल आम आदमी पार्टी समेत हरियाणा में सक्रिय अन्य दलों के साथ गठबंधन के सवाल पर हुड्डा ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘जहां तक हरियाणा का सवाल है, कांग्रेस अपने दम पर जीतने में सक्षम है।’’ कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘कांग्रेस सभी 10 (लोकसभा) सीट पर चुनाव लड़ेगी।’’

फिलहाल राज्य की सभी लोकसभा सीट भाजपा के पास हैं। यह पूछे जाने पर कि क्या विधानसभा चुनाव के लिए आप के साथ गठबंधन हो सकता है, हुडा ने कहा, ‘‘हरियाणा में कांग्रेस अपने दम पर चुनाव लड़ने में सक्षम है।’’

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘आम आदमी पार्टी ने पिछले साल आदमपुर विधानसभा उपचुनाव लड़ा था, जहां उनकी जमानत जब्त हो गई थी। सीट पर दावा करने का एक आधार होना चाहिए।’’

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

एक परिवार की वजह से पूरी कौम का नुकसान हो रहा है, इनके विरुध हो सख्त कार्रवाई , बादल गुट पर बरसे R.P Singh

20 Feb 2025 5:43 PM

"हमारे लड़के की डंकी लगाते समय पानी में पलट गई थी नाव, बाल-बाल बची थी जान

18 Feb 2025 6:05 PM

पति ही निकला पत्नी का कातिल, पुलिस का चौंकाने वाला खुलासा! कैसे रची साजिश? क्यों की हत्या?

18 Feb 2025 6:04 PM

55 लाख रुपए लगाकर बेटे को भेजा था अमेरिका...आज 9 महीने बाद खाली हाथ लौट रहा...

17 Feb 2025 7:01 PM

रणवीर अल्लाहबादिया के बाद अब Jasmine Sandlas के गाने में अपशब्दों को लेकर पुलिस...

17 Feb 2025 6:59 PM

"ट्रम्प ने अवैध आप्रवासियों को निर्वासित करने के एजेंडे पर चुनाव जीता"

15 Feb 2025 6:05 PM