Haryana Elections: भाजपा नेता कर्णदेव काम्बोज कांग्रेस में हुए शामिल

खबरे |

खबरे |

Haryana Elections: भाजपा नेता कर्णदेव काम्बोज कांग्रेस में हुए शामिल
Published : Sep 13, 2024, 4:21 pm IST
Updated : Sep 13, 2024, 4:21 pm IST
SHARE ARTICLE
Haryana Elections: BJP leader Karnadev Kamboj joins Congress
Haryana Elections: BJP leader Karnadev Kamboj joins Congress

काम्बोज रादौर या इंद्री सीट से टिकट चाह रहे थे।

BJP leader Karnadev Kamboj joins Congress: भाजपा की हरियाणा इकाई के नेता एवं पूर्व मंत्री कर्णदेव काम्बोज शुक्रवार को पार्टी छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गए। काम्बोज ने अगले महीने होने वाले हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए टिकट नहीं मिलने के बाद हाल ही में भाजपा की प्रदेश इकाई के अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) मोर्चा के प्रमुख पद से इस्तीफा दे दिया था। काम्बोज रादौर या इंद्री सीट से टिकट चाह रहे थे।

यहां जारी एक बयान में कहा गया कि वह पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और प्रदेश कांग्रेस प्रमुख उदयभान की मौजूदगी में कांग्रेस में शामिल हुए।

काम्बोज ने पिछले सप्ताह दावा किया था कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पार्टी में नये-नये शामिल हुए कई लोगों और दलबदलुओं को टिकट दिया है, जबकि उन लोगों की अनदेखी की है, जो वर्षों से काम कर रहे थे। हरियाणा की 90 विधानसभा सीट के लिए मतदान पांच अक्टूबर को होगा और मतों की गिनती आठ अक्टूबर को होगी।(pti)

(For more news apart from Haryana Elections: BJP leader Karnadev Kamboj joins Congress, stay tuned to Rozana Spokesman)​

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM