Haryana News: केजरीवाल हरियाणा में आप के प्रचार को करेंगे तेज, जल्द जारी हो सकता है प्रचार का शेड्यूल

खबरे |

खबरे |

Haryana News: केजरीवाल हरियाणा में आप के प्रचार को करेंगे तेज, जल्द जारी हो सकता है प्रचार का शेड्यूल
Published : Sep 14, 2024, 2:05 pm IST
Updated : Sep 14, 2024, 2:05 pm IST
SHARE ARTICLE
Kejriwal will intensify AAP's campaign in Haryana news in hindi
Kejriwal will intensify AAP's campaign in Haryana news in hindi

कांग्रेस के साथ समझौता न होने से आप ने सभी 90 सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं।

Haryana News In Hindi: आप के संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के जेल से बाहर आने से आप कार्यकर्ता जोश में हैं। अपने दम पर विधानसभा चुनाव लड़ रही आप के लिए अरविंद केजरीवाल रैलियों, रोड शो, नुक्कड़ सभाओं से अपने उम्मीदवारों के हक में सियासी हवा बनाएंगे।

केजरीवाल एक दर्जन से ज्यादा रैलियां व जनसभाएं करेंगे। दिल्ली की सत्ता हासिल करने के बाद से ही आप हरियाणा में विस्तार की योजना पर काम कर रही है। पार्टी रणनीतिकारों का मानना है कि हरियाणा केजरीवाल का गृह प्रदेश और दिल्ली व पंजाब का सीमावर्ती होने से इस बार दावेदारी बेहतर होगी।

कांग्रेस के साथ समझौता न होने से आप ने सभी 90 सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं। माना जा रहा है कि केजरीवाल के हाथ में चुनाव की कमान जाने से संगठन मजबूती के साथ एकजुट होगा।

गौर हो कि इस दौरान हरियाणा चुनाव में समय कम होने से पार्टी का जोर केजरीवाल को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाने का होगा। इसमें रोड शो व नुक्कड़ सभाओं को कारगर माना जा रहा है। बेहद जरूरी होने पर ही पार्टी उन्हें बड़ी सभाओं में उतारेगी। अपने शीर्ष नेता के जरिये आप कांग्रेस और भाजपा पर हमलावर रहेगी।

(For more news apart from Kejriwal will intensify AAP's campaign in Haryana news in hindi, stay tuned to Hindi Rozana Spokesman)​

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM